Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पथ निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री बसंत सोरेन ने संताल परगना के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता से जिलावार क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली गई
    Breaking News झारखंड

    पथ निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री बसंत सोरेन ने संताल परगना के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता से जिलावार क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2024Updated:July 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पथ निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री बसंत सोरेन ने संताल परगना के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता से जिलावार क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली गई

    दुमका: पथ निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री श्री बसंत सोरेन ने संताल परगना के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता से जिलावार क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली गई। पथ प्रमंडल अंतर्गत पिछले 4 वित्तीय वर्ष में संताल परगना प्रमंडल में कुल 123 योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। जिसमे दुमका में 39, साहिबगंज में 15, देवघर में 34, गोड्डा में 14, जामताड़ा में 09, पाकुड़ में 12 योजनाएं है। इस दौरान कुल मिलाकर 1897.71 किलोमीटर पथ का निर्माण संताल परगना में हो चुका है। वर्तमान में दुमका जिले में 26, देवघर में 27, गोड्डा में 19,जामताड़ा में 08, पाकुड़ में 14, साहिबगंज में 11 योजनाएं संचालित है, जिसके तहत 1474.24 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। यह कार्य औसत के रूप में 62.01% हो चुका है।  माननीय मंत्री ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में पथ के निर्माण का कार्य तेजी से बढ़ा है। इससे अधिक गति से भी हमे कार्य करने की आवश्यकता है। लोगों को आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने से उनके विकास को गति मिलती है। हमारा लक्ष्य है गांव से शहर को अच्छी सड़क बनाना। अगर इसके बीच कोई बाधा उत्पन्न होती है, किसी भी संवेदक द्वारा समय पर कार्य पूरा नहीं किया जा रहा तो उन पर विधिसम्मत कार्यवाई होगी। उन्होंने विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति, नई सड़क निर्माण से संबंधित कार्य योजनाओं और राजस्व संग्रह की समीक्षा की। कहा कि सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण हो।
    बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, माननीय मंत्री के आप्त सचिव रवि शंकर विद्यार्थी, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त, प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले के उपायुक्त, डीएलएओ, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेताओं ने हिन्दुओं को लेकर की गई टिप्पणी के लिए राहुल की आलोचना की
    Next Article त्वरित टिप्पणी:सत्ता पक्ष व विपक्ष संसद की गरिमा का ख्याल रखे

    Related Posts

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.