Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरि मंदिर के पास मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हरि मंदिर के पास मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2024Updated:June 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरि मंदिर के पास मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन

    बिरसानगर : बिरसानगर प्रखंड के अंतर्गत सामुदायिक भवन, जोन नंबर-7, बिरसानगर, हरि मंदिर के पास मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार बिरसानगर प्रखण्ड, मण्डल कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 150 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही।
    स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित 12 चिकित्सकों सहित 10 सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 300 लोगों का जाँच कर दवा दी गई। मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया, दांत, कान, नाक, स्वांस, अर्थो, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ सलाह भी लोगों ने लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत एवं सम्मानित किया, साथ ही कहा कि चिकित्सा शिविर में मैं चिकित्सकों को जो निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं। चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया। मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री गुरूपदो गोराई, अरूण सिंह, ज्योति मिश्रा, सन्नी सिंह, सचिन कुमार, निखिल तिवारी , हरिहर प्रसाद,कुमार गौरव,सुशील घोष, मिट्ठू सरकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थें ।

    चिकित्सक के टीम में फिजिशियन डाॅ एस जे सिंह, आँख विभाग एएसजी आई टीम, फिजियोथेरेपी डाॅ अर्पिता कुंडू, पी एफ टी टेस्ट टीम उदय शंकर पंडित, ब्लड सुगर-ब्लड प्रेशर जामाली, विजय एवं राहुल, कैम्प मैनेजर बिकेश सिन्हा, डेंटल डाॅ नेहा मंडल, गायनिक डाॅ हिना, कैम्प को-ऑडिनेटर राजकपूर प्रसाद, विकास अग्रवाल तथा इस स्वास्थ्य शिविर में फोर्टिस केयर कोलकाता का सहयोग से सम्पन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
    Next Article महिला संसद सत्र आने वाले दिनों में राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा: डॉ कविता परमार

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    May 26, 2026

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    May 26, 2026

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.