Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाएं या कार्रवाई को तैयार रहें अधिकारी: डीसी, एसएसपी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाएं या कार्रवाई को तैयार रहें अधिकारी: डीसी, एसएसपी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाएं या कार्रवाई को तैयार रहें अधिकारी: डीसी, एसएसपी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी व संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

    अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध चलायें सघन अभियान, संलिप्त लोगों पर करें कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

    ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाएं या कार्रवाई को तैयार रहें अधिकारी:वरीय पुलिस अधीक्षक

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग व संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

    बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें । उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में बालू और अन्य खनिजों के अवैध परिवहन की सघन जांच कर अंकुश लगाने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और जिला प्रशासन के संबंधित विभागों को खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना विभागों के एक्ट के तहत समेकित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एकल विभागीय कारवाई से अवैध खनन, परिवहन पर रोक लगाना संभव नहीं है, अवैध खनन, परिवहन में संलिप्त वाहनों, माफिया पर हर सुसंगत धाराओं के तहत कारवाई करें।

    बैठक में खनन टास्क फोर्स की टीम को प्रखंड स्तर पर ज्वाइंट ऑपरेशन करने का निर्देश दिया गया। गुड़ाबांदा एवं डुमरिया क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर लचर कार्रवाई पर अप्रसन्नता जताई गई। खनिजों के अवैध परिवहन करते वाहन पकड़े जाने पर तत्काल एफआईआर का निर्देश दिया गया। एनजीटी के गाइडलाइन के मुताबिक कार्रवाई सुनिश्चित करने, वाहन पकड़े जाते हों तो तात्कालिक रूप से मुखिया या ग्राम प्रधान को जिम्मानाम देने, जब्त बालू को जल्द ऑक्शन कराने का निर्देश डीएमओ को दिया गया।

    बैठक में डीटीओ, एसडीओ घाटशिला, डीएमओ, प्रदूषण व कारखाना विभाग उपस्थित थे वहीं सभी सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन।
    Next Article आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेसन उपायुक्त को सोपा ज्ञापन

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.