
राष्ट्र संवाद ब्यूरो चंदन शर्मा
भगवानपुर ,बेगूसराय : शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ रानू कुमार की अध्यक्षता में हुआ। जनता दरबार में सीओ रानू कुमार एवं थानाध्यक्ष पवन कुमार आए फरियादी के आवेदन पर गंभीरता से सुनवाई किया और मामले का निष्पादन किया।इस संबंध में सीओ रानू कुमार ने बताया कि आज के जनता दरबार में कुल नया6मामले आए पूराने चार मामले में दो मामले का निष्पादन किया गया। 8 मामले पेंडिंग रह गए पेंडिंग मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस भेज कर बुलाया जाएगा दोनो पक्षों की उपस्थिति में मामले का निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा।इस जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी अरबिंद भारती, डब्लू कुमार ,गोपाल कुमार सहित फरियादी उपस्थित थे।

