Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Bihar: सिपाही भरती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार और गिरफ्तार
    Breaking News Headlines बिहार

    Bihar: सिपाही भरती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार और गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार में आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) ने सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्रपत्र लीक मामले में चार और आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से तीन पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं.

     

    केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना के विज्ञापन संख्या-01/2023 जिसमें 21,391 सिपाही के रिक्त पदों की बहाली होनी थी. इसके लिए एक अक्टूबर 2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसके अतिरिक्त सात अक्टूबर 2023 एवं 15 अक्टूबर 2023 को भी इस परीक्षा का अयोजन होना था. इस परीक्षा में कुल 18 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था लेकिन एक अक्टूबर 2023 को आयोजित परीक्षा की दोनों पालियों में परीक्षा प्रारम्भ होने की निर्धारित अवधि से कई घंटे पूर्व ही परीक्षा की उत्तर कुजी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गई. जिसके परिणाम

    स्वरूप दो अक्टूबर 2023 को उक्त परीक्षा को रद्द कर दिया गया तथा सात अक्टूबर 2023 एवं 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया. बाद में इस मामले जांच का जिम्मा ईओयू को सौंपा गया था. ईओयू ने इस मामले से जुडे काण्ड संख्या 16/2023 में 26 जून 2024 को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 27 जून 2024 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ईओयू द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उनमें कौशिक कुमार कर, सौरभ बंदोपाध्याय, सुमन विश्वास और संजय दास शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब महाराष्ट्र में माझी लड़की-बहन योजना, खाते में हर माह आएगे 1500 रुपए, हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगे
    Next Article बारिश की वजह से दिल्ली में 2 महीने तक अफसरों की छुट्टी कैंसिल, बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

    Related Posts

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    May 9, 2025

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    May 9, 2025

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.