Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विद्युत नियामक आयोग का जनता के हित में फैसला,नहीं बढेंगे जमशेेदपुुर और सरायकेला में टाटा की बिजली के दाम,सामाजिक कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास रंग लाया
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    झारखंड विद्युत नियामक आयोग का जनता के हित में फैसला,नहीं बढेंगे जमशेेदपुुर और सरायकेला में टाटा की बिजली के दाम,सामाजिक कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास रंग लाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विद्युत नियामक आयोग का जनता के हित में फैसला,नहीं बढेंगे
    जमशेेदपुुर और सरायकेला में टाटा की बिजली के दाम,सामाजिक कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास रंग लाया

     

    जमशेदपुर:कहते हैं कि कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती है.शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास रंग लाया है.जमशेदपुर और सरायकेला की जनता के लिए खुशखबरी है कि झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने टाटा की बिजली दर नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है.इस बाबत टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को)की ओर से मेल जारी कर जानकारी दी गई है.

    बता दें कि 3अप्रैल को गोलमुरी क्लब में जब टाटा पावर के बिजली के दाम बढ़ाने को लेकर झारखंड विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई आयोजित हुई, तब हमेशा की तरह वहां पर ‘जन’ की मौजूदगी न के बराबर रही.वही चंद लोग नजर आए जो आम तौर पर इस जनसुनवाई में वर्षों से आते रहे.जनसुनवाई में हमेशा की तरह मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा पहुंचे और इस जनसुनवाई को ‘स्पाॅन्सर्ड’ कहा और बिजली के दाम बढ़ाने का विरोध किया.साथ ही सोलर एनर्जी पर बल देने की सलाह दी.वहीं वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने बिजली की दर बढ़ाने के टाटा पावर के आवेदन का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि दूसरे शहरों के पावर कट से तुलना नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जमशेदपुर के लोगों के स्वास्थ्य की कीमत पर टाटा कंपनी में उत्पादन होता है.लोग प्रदूषण की मार झेलते हैं

     

     

    तब जाकर टाटा कंपनी विश्वस्तरीय बनती है, इसलिए यहां के लोगों को पूरा हक है कि उन्हें सब्सिडाईज/सस्ती दर पर बिजली मिले.अब तो हर कुछ महीने में बिजली की दरें बढाई जा रही हैं और जनसुनवाई महज एक खानापूर्ति बनकर रह गई है.पिछले दो दशकों से यही हो रहा है.अन्नी ने सवाल उठाया था कि यह कैसी जनसुनवाई है जहां जन हैं ही नहीं? अन्नी ने निवेदन किया था कि जनसुनवाई महज एक खानापूर्ति न हो उसके लिए इस बार आयोग परिपाटी तोड़े और हमेशा की तरह दरें बढ़ाने को राजी होने की जगह दर न बढ़ाए.

    वहीं राजेश कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता सह डाॅक्यूमेंट्रीफिल्म मेकर सौरभ विष्णु ने भी बिजली दरें बढ़ाने का पुरजोर विरोध किया.उन्होंने आयोग के समक्ष सवाल उठाया था कि लोगों को यह जानने का हक है कि पिछली बार किस बेसिस पर बिजली के दाम बढ़ाए गए? यह कहने के लिए जनसुनवाई है पर यहां हमारी नहीं सुनी जा रही है.

    अब जबकि आयोग ने दरें नही बढाने का फैसला किया है, जमशेदपुरवासी खुश हैं.वही मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता और अन्य ने खुशी जताई है.अन्नी अमृता ने ट्वीट कर लिखा है कि जमशेदपुर के लोगों के हक के लिए आवाज उठाना जारी रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में रुद्र महायज्ञ के तहत शिव चर्चा का हुआ आयोजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.