Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूबे की जनता में आक्रोश काँग्रेस जेएमएम और जेवीएम के ख़िलाफ़, जनता को डबल इंजन की सरकार पसंद : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सूबे की जनता में आक्रोश काँग्रेस जेएमएम और जेवीएम के ख़िलाफ़, जनता को डबल इंजन की सरकार पसंद : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ● झामुमो की ‘बदलाव रैली’ को भाजपा ने बताया ‘भटकाव रैली’, काँग्रेस को भी लिया आड़े हाथ
    ● जेएमएम के कारनामों और परिवारवाद से जनता का ध्यान भटकाना मुश्किल : सांसद विद्युत वरण
    ● लोगों में जनाक्रोश था काँग्रेस-जेएमएम के ख़िलाफ़, इसलिए भाजपा के पक्ष में आया स्पष्ट जनादेश : दिनेश

    झारखंड में सर्वदा राजनीतिक अस्थिरता बनाकर राज्य को नक्सलवाद और उग्रवाद के आग में झोंके रखना झारखंड मुक्ति मोर्चा और काँग्रेस की सोची समझी चाल थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनके इस मंसूबों को कुचल कर रख दिया। इसी हताशा से बेचैन झारखंड मुक्ति मोर्चा और काँग्रेस पार्टी जनाक्रोश और बदलाव यात्रा कर रहे हैं। उक्त बातें जमशेदपुर स्थित परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो ने कही। भाजपा ने संयुक्त विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में झारखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, लेकिन जेएमएम, काँग्रेस, जेवीएम समेत संयुक्त विपक्ष की मंशा एक निर्दलीय को सीएम बनाकर राज्य को लूटने की है। जल, जंगल, जमीन और जनजातियों के नाम पर सियासी रोटी सेंकने वाली झारखंड नामधारी पार्टियों ने केवल अपने स्वार्थ के लिये सूबे को विकास से वंचित रखा। ये पार्टियाँ प्रदेश की विकास और प्रगति में बाधक हैं।

    ● काँग्रेस की जनाक्रोश यात्रा और जेएमएम की बदलाव रैली पर भाजपा ने दागे सवाल

    काँग्रेस एवं जेएमएम द्वारा चुनाव के संदर्भ में आयोजित रैलियों एक उनके नाम पर भाजपा ने तंज कसते हुए कई सवाल दागे है। सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सीएनटी/एसपीटी क़ानून का उल्लंघन कर एक दिन में 16 अलग अलग जगहों पर ज़मीन की रजिस्ट्री कराने के लिए क्या हेमंत सोरेन को बदलाव चाहिए ? क्या ग़रीब आदिवासियों की ज़मीन को कौड़ियों के भाव खरीदकर आदिवासी जमीन मालिकों को ग़रीब बनाने के लिए बदलाव चाहिए ? शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की बेटियों के लिए चलने वाली लाडली लक्ष्मी योजना को बंद कर दिया था, क्या ऐसा बदलाव चाहिए ? या सोरेन परिवार के लोगों को विधायक, सांसद और बेटे को सीएम बनाने के लिए बदलाव चाहिए जेएमएम को ? नियमों को ताक पर रखकर यहाँ के बालू घाटों को मुंबई के बालू माफियाओं को बेचकर आदिवासी-मूलवासियों के अधिकारों के दोहन के लिए बदलाव चाहिए ? अपने मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंडी भाषा को जेपीएससी से हटाया था हेमंत सोरेन ने, क्या ऐसी बदलाव चाहिए जेएमएम को ?

    ● इधर काँग्रेस पार्टी को जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आड़े हाथों लेते हुए उनके जनाक्रोश रैली पर जमकर बरसें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की धारा 370 हटने से काँग्रेस की दर्द और तड़प को जनता देख रही है। काँग्रेस की राष्ट्रविरोधी आचरण के विरुद्ध जनता में भरपूर आक्रोश है। सर्जिकल स्ट्राईक के विरुद्ध सबूत माँगने वाली पार्टियों के विरुद्ध जनता में आक्रोश व्याप्त है। काँग्रेस पार्टी भारत में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की जननी है ऐसे में आम लोगों में काँग्रेस के विरुद्ध गुस्सा व्याप्त है। 2014 एवं 2019 के आम चुनावों का जनादेश इसका प्रतिफ़ल है। जेएमएम और काँग्रेस की सरकारों में बिचौलियों का राज्य था। किसी योजनाओं की लाभ जनता तक सीधे नहीं पहुँचती थी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफ़र की शुरुआत कर लाभुकों को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ा है। जनता भाजपा सरकार की आयुष्मान, उज्ज्वला, सुकन्या समृद्धि, सौभाग्य योजनाओं से न केवल संतुष्ट है, बल्कि आगामी चुनावों में स्पष्ट जनादेश देने को तैयार है।

    ● पत्रकार वार्ता के दौरान विशेष रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई एवं पोटका विधानसभा में भाजपा ने निकाली “गांधी संकल्प यात्रा”, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article भाजपा ने एक्जिट पोल को अपेक्षा के अनुरूप बताया, विपक्ष ने किया खारिज

    Related Posts

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    October 12, 2026

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    October 12, 2026

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.