Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा में भाजपा ने निकाली “गांधी संकल्प यात्रा”, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा में भाजपा ने निकाली “गांधी संकल्प यात्रा”, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘गांधी संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है, पदयात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों को आम -जनमानस तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। यात्रा के इसी श्रृंखला में सोमवार को जमशेदपुर संसदीय सीट अधीन जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र में सांसद विद्युत वरण महतो एवं पोटका विधायक मेनका सरदार के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे। यात्रा के पहले चरण में जुगसलाई विधानसभा के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ की गई। तत्पश्चात संकल्प यात्रा जुगसलाई मेन रोड होते हुए चौक बाजार से मारवाड़ी पाड़ा, नया बाजार से डी.बी.रोड, विश्वकर्मा मंदिर के रास्ते काली मंदिर होते हुए उत्तरी किताडीह के पंचायत भवन में समाप्त हुई। वहीं, द्वितीय चरण में यात्रा गोविंदपुर स्तिथ सरदार पटेल स्कूल में सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात प्रारंभ हुई। जो रेलवे फाटक से राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, बामनगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान से सोपोडेरा, चांदनी चौक, विवेकानंद क्लब के रास्ते प्रमथनगर में भ्रमण करते हुए त्रिवेणी टावर चौक पास सम्पन्न हुई। संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, रघुवर दास जिंदाबाद, स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। यात्रा में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं। जनता से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि जब हम स्वच्छ होंगे, हमारा देश-प्रदेश स्वच्छ बनेगा। उन्होंने पदयात्रा के दौरान एकल पॉलीथीन इस्तेमाल का उपयोग बंद करने, जलसंचयन, वृक्षारोपण एवं स्वदेशी व खादी के इस्तेमाल का आह्वान किया। यात्रा में मुख्यरूप से सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मेनका सरदार, महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, अनिल मोदी, राकेश सिंह, विमल जालान, संदीप शर्मा बॉबी, विमल बैठा, अमरजीत सिंह राजा, नागेंद्र पांडेय, रामसिंह मुंडा, प्रकाश जोशी, हलधर नारायण शाह, अंकित आनंद, रंजन सिंह, पंकज सिन्हा, सुमित शर्मा, कमलेश सिंह, भास्कर मुखी, आशिष राय, सतीश सिंह, मुकेश ठाकुर, जयकुमार सिंह, अरुण सिंह, अर्जुन कुमार, त्रिदेव चटराज, गौतम प्रसाद, कुमारेश उपाध्याय, शांति देवी, मीरा शर्मा, वरुण समेत दर्जनों कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा गोलमुरी मंडल में हुआ अनेकों विकास योजनाओं का शिलान्यास।
    Next Article सूबे की जनता में आक्रोश काँग्रेस जेएमएम और जेवीएम के ख़िलाफ़, जनता को डबल इंजन की सरकार पसंद : भाजपा

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.