Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरओबी के निर्माण और ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद।
    Breaking News बिहार

    आरओबी के निर्माण और ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खगड़िया में राजधानी व सिमरी बख्तियारपुर में वैशाली एक्सप्रेस के ठहराव एवं अलौली से पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की भी मांग रखी।

    राष्ट्रसंवाद संवादाता
    खगड़िया ,बिहार :चुनाव परिणाम के आने बाद खगड़िया के नवनिर्वाचित सांसद आमजनों के द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति उनका आभार व्यक्त करने अलग-अलग दिन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे थे। जहां खगड़िया, अलौली और सिमरी बख्तियारपुर के स्थानीय लोगों ने रेल से जुड़ी अपनी मांगों से नवनिर्वाचित सांसद को अवगत कराया था। जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए जल्द ही पहल करने की बात कही थी। आज उन सभी मांगों के साथ सांसद राजेश वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले और उन्होंने अपनी मांग पत्र सौंपते हुए उनसे खगड़िया के प्रमुख मांगों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इन मांगों में से खगड़िया में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव, सिमरी बख्तियारपुर में वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव, अलौली जहां से मालगाड़ियों का परिचालन हो रहा है, वहां से पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत एवं मानसी-गोगरी मार्ग में रेल ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग शामिल है। मानसी-गोगरी मार्ग में रेल ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटना होने की खबरें आती रहती हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने अपने नए संसद से अपनी मांग रखी थी। इन सभी मुद्दों को उन्होंने अपने मांग पत्र में शामिल करते हुए रेल मंत्री से जल्द से जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शीघ्र आर० ओ० बी० निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं अन्य मांगों पर विचार कर पहल करने को लेकर आश्वस्त किया है। इस संबंध में सांसद राजेश वर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद वह अलग-अलग दिन अलग-अलग विधानसभा के लोगों के बीच रहे। जहां अलग-अलग विधानसभाओं में लोगों ने रेलवे से संबंधित अपनी मांगों को रखा। सबसे पहले दिन ही सिमरी बख्तियारपुर में लोगों ने बड़ी संख्या में यह मांग की थी कि वहाँ वैशाली का ठहराव कराया जाए। इससे काफी संख्या में स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। इसके साथ ही खगड़िया में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग स्थानीय लोगों के द्वारा की गई थी। चूँकि खगड़िया 6 जिलों से घिरा हुआ क्षेत्र है इसलिए यहां राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव उचित मांग है। यह कहीं ना कहीं व्यापारिक केंद्र भी है। यह एक तरह से कनेक्टिविटी का केंद्र भी बन सकता है क्योंकि यहां से 6 जिले आपस में जुड़े हुए हैं। अगर यहां राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होता है तो यहां से 6 जिले के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि अलौली में मालगाड़ी ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। जबकि पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को लेकर अब तक वहां के स्थानीय लोगों को इंतजार है। तो उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ। एक तरफ हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खगड़िया का एक क्षेत्र ऐसा भी है। जहां लोगों को पैसेंजर ट्रेन पर सफर करने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। यही कारण है कि उन्होंने इस मांग को भी प्रमुखता से अपनी मांग पत्र में रखा। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी ने सभी मांगों को लेकर बेहद गंभीरता दिखाई है और आरओबी के निर्माण को लेकर अधिकारियों को त्वरित निर्देशित किया एवं अन्य मांगों पर विचार कर पहल को लेकर आश्वस्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कहा- पास करनी ही होगी सक्षमता परीक्षा
    Next Article दिल्ली हवाई अड्डे की घटना मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल : कांग्रेस

    Related Posts

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    July 13, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    July 13, 2026

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.