Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से हराया
    Headlines

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से हराया
    नई दिल्‍ली: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से मात दी. इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. 29 जून को भारत का खिताबी मैच अब साउथ अफ्रीका के साथ होगा. भारत और साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची हैं. अब देखना होगा कि भारत की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड का खिताब जीत पाती है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है.

     

     

    आज जीत के साथ ही रोहित शर्मा एंड कंपनी ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से हार का बदला भी ले लिया है. आज के मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा. हालांकि सूर्यकुमार यादव अपनी फिफ्टी से चूक गए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इन मुश्किल परिस्थितियों में इंग्‍लैंड की टीम भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर पाई. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह के दो विकेट के चलते इंग्‍लैंड ने कोई चुनौती पेश नहीं की और शुरुआत 10 ओवरों में ही घुटने टेक दिए.

     

     

    भारत की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए. फिर जल्‍द ही विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी कैच आउट हो गए. इसके बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए साथ मिलकर 73 रन जोड़े. 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलने के बाद 14वें ओवर में हिटमैन आदिल राशिद की गेंद पर बोल्‍ड हो गए. जल्‍द ही सूर्यकुमार यादव भी 36 गेंदों पर 47 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सूर्या भी आउट हो गए.

     

     

    यहां से आगे हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. हार्दिक ने 13 गेंदों पर 23 रन ठोक दिए. जडेजा के बैट से भी 9 गेंदों पर नाबाद 17 रन आए. अंत में अक्षर पटेल ने भी छह गेंदों पर 10 रन की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने स्‍कोर को 171/7 तक पहुंचा दिया. क्रिस जोर्डन ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद ने खगड़िया की रेल समस्याओं को लेकर मिले रेल मंत्री से
    Next Article दिल्ली: भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से 6 लोग घायल

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.