Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, बोले- आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों में लायें तेजी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, बोले- आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों में लायें तेजी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, बोले- आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों में लायें तेजी

     

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर बल देते हुए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि टाइमलाइन में योजनाएं पूर्ण हों इसका विशेष ध्यान रखें ।

     

     

    कोई भी गांव और पंचायत योजना विहिन नहीं हो

    ग्रामीण विकास के योजनाओं की समीक्षा में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि लोगों को अपने ग्राम- पंचायत में रोजगार के अवसर उपलब्ध हों इसके लिए ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनगोइंग करायें एवं मानव दिवस सृजन बढ़ायें । कोई भी गांव और पंचायत योजनाविहिन नहीं होने चाहिए, कम से कम 5 योजनायें जरूर संचालित हों । बीडीओ प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे कि कितना मस्टर रोल जेनरेट हुआ है, कितने लेबर कार्यरत हैं। बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जेएसएलपीएस से जुड़े सखी मंडलो की महिलाओं को योजनाओं में इन्वॉल्वमेंट बढ़ाने का निर्देश गया । स्वीकृत योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारें । पहले किश्त के बाद दूसरे किश्त की राशि लाभुकों को जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया ताकि योजना को ससमय पूरा किया जा सके।

    अभियान चलाकर योजनाओं को गति दें

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि 15वें वित्त की राशि का शत प्रतिशत व्यय हो इसे सुनिश्चित करें । पंचायत भवन में नियत समय में कर्मचारी उपस्थित रहें तथा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायें, योजनाओं से जोड़ें। वैसे सरकारी स्कूल या आंगनबाड़ी केन्द्र जहां पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समस्या हो तो प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित विभागीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर समस्या का निदान करें।

     

     

     

    साइकिल वितरण की समीक्षा में सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि जितना जल्दी हो कक्षा 8 में नामांकित सभी बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराते हुए प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। बैंक खाता में किसी प्रकार की त्रुटि से छात्रवृत्ति की राशि छात्रों को नहीं मिल पा रही हो तो इसका बैंकों से समन्वय बनाते हुए निदान करें। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में छात्रों को जागरूक करें ताकि 12वीं कक्षा के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए इसका लाभ ले सकें।

    PM-ABHIM योजना के तहत भवन विहीन स्वास्थ्य उप केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य पर चर्चा की गई। साथ ही पंचायत स्तरीय दवा दुकान योजना में प्रगति की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निदेश दिया गया। अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सक व कर्मियों की उपस्थिति व परिसर की साफ-सफाई पर बल दिया गया।

    म्यूटेशन या जमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन करें

    दोनों अनुमंडल के एलआरडीसी एवं सीओ को नियमित कोर्ट करने का निदेश दिया गया ताकि जमीन से जुड़े मामले का सयमबद्ध निष्पादन हो। वहीं म्यूटेशन के आवेदनों का तय टाइमलाइन में निष्पादन और रिजेक्शन की स्थिति में उचित कारण बताते हुए रिजेक्ट करने का निर्देश दिया गया ।

     

     

     

     

    बैठक में कब्रिस्तान की पक्की घेराबंदी योजना, सरना, मसना, जाहेरस्थान व हड़गड़ी विकास योजना, आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र, वन अधिकार अधिनियम, आवासीय विद्यालय जीर्णोद्धार योजना की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

    सीएमईजीपी के चयनित लाभुकों का द्वितीय किश्त के भुगतान के लिए प्रखंडों को सत्यापन के लिए भेजे के आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को जोड़ने एवं एस्क्रो अकाउंट खोलने के लिए कैंप मोड में कार्य कर 10 दिनों में शत प्रतिशत लाभुकों को पशुधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पंचायत ज्ञान केन्द्र को सुदृढ़ करने के लिए कमिटी गठित, खाता खोलने और सामग्री खरीद की प्रक्रिया सहित पंचायत भवनों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया। वन अधिकार पट्टा को लेकर निर्देशित किया गया कि सामुदायिक पट्टा ज्यादा से ज्यादा स्वीकृत करें ताकि एक समूह लाभान्वित हो।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईडीटीए श्री दीपांकर चौधरी, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा समेत जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व तकनीकी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिनेश कुमार ने किया 50 वीं बार रक्तदान, हुए सम्मानित
    Next Article दिखावा क्यों, सोखी को प्रधान बना दें भगवान सिंह

    Related Posts

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    July 2, 2026

    अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया धरना प्रदर्शन

    July 2, 2026

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया धरना प्रदर्शन

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना

    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में हुआ ट्राय थनल कार्यक्रम

    सरायकेला-खरसावाँ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.