Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब बच्चे को दौड़ता देख भर आई सबकी आंखें
    Breaking News Headlines धर्म मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय

    जब बच्चे को दौड़ता देख भर आई सबकी आंखें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जब बच्चे को दौड़ता देख भर आई सबकी आंखें

    जय प्रकाश राय

    पांच साल की उम्र में एक बच्चे का पैर कट गया था।उसका पूरा परिवार निराश हो गया था। लगा कि उसका लाल पता नहीं जीवन में कभी अपने पैरों पर चल भी पाएगा या नहीं। लेकिन श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति तथा जयपुर फुट युएसए द्वारा रेड क्रॉस सोसाईटी तथा केके एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से रेड क्रास जमशेदपुर में आयोजित नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर ने इस बच्चे का जीवन ही बदल दिया। शिविर में इस बच्चे का कृत्रिम पैर लगाया गया। कृत्रिम पैर लगाने के बाद बच्चे को अपने पैर पर खड़ा किया गया। तभी के के फाउंडेशन के चेयरमैन विकास सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने हाथ पकड़कर उस बच्चे को कुछ दूर चलाया। फिर हाथ पकड़कर उसे दौड़ाने लगे। थोड़ी देर के बाद विकास सिंह ख्रुद भागने लगे और बच्चे से कहा कि वह उनको पकड़े। बच्चा उनके पीछे भागने लगा और फिर उनको पकड़ लिया। इस दौरान उस बच्चे के चेहरे की खुशी ने सभी की आंखें नम कर दीं। विकास सिंह खुद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सके और उनके आंसू छलक गये। रविवार को जब इस शिविर के समापन समारोह के दौरान जब मंच का संचालन कर रहे रेड क्रास के सचिव विजय कुमार सिंह ने इस घटना का जिक्र किया तो वहां मौजूद लोगों की आ्रंखें नम हो गयीँ। मंच पर मैं विकास सिंह के बगल में बैठा था वे एक बार फिर आंसू पोड़ते नजर आये। 10 दिन चले इस आयोजन के दौरान 901 लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किये गये। सभी के चेहरे की खुशी देखनेलायक थी। हर दिन औसतन 80 लोगों को सेवा प्रदान की जा रही थी। समापन समारोह के दौरान जब एक युवक को उसके अनुभव को सुनाने के लिये आमंत्रित किया गया । उसने बोलना शुरु किया कि क्या कहें, कुछ कहा ही नहीं जा रहा। कुछ लोगों ने टोका, अपना परिचय दीजिये। उसने बले ही निष्छल भाव से कहा, रुकिये पहले मेरी बात सुनिये, उसका गला भर चुका था। उसने कहा कि हमारे परिवार के अलावे कभी किसी ने हमसे सहानुभूति नहीं की। अरुण पाण्डेय नामक यह युवक गढवा से आया था। उसने कहा कि अखबर में उसने इस शिविर के बारे मेंपढा। उसे उम्मीद नहीं थी कि यहा ंआकर उसका जीवन ही बदल जाएगा। उसने कहा कि यहां उसे हरप्रकार का सहयोग मिला। जिस कारण वह आज अपने पैर पर खड़ा हो पाया है जिसके बारे में उसने सोचना बंद कर दिया था। 10 दिनों तक चले शिविर में कुल 901 लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान कर उनका जीवन खुशियों से भर दिया गया। शिविर में योगदान करने वालों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। हलांकि मेरा मानना है कि इस तरह की सेवा करने वालों का सम्मान करना गौरव की बात है। इस अनूठे आयोजन के पीछे जो भी लोग शामिल हैं, उनकी जितनी भी तारीफ की जाये कम होगी। 10 दिनों तक इतने बड़े आयोजन का संचालन पूरी तन्मयता से करने वाले सभी सम्मान के हकदार हैं।

    लेखक चमकता आईना के संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश युवा राजद के तत्वाधान में राँची के हरमू मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली को पूर्व कृषि मंत्री ने किया संबोधित
    Next Article मुख्यमंत्री ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    Related Posts

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    May 18, 2025

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    May 18, 2025

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    May 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकली

    चेक बाउंस के मामले में एक साल की कैद की सजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.