Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी मैदान जामताड़ा में जिला स्तरीय योगाभ्यास हुआ संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी मैदान जामताड़ा में जिला स्तरीय योगाभ्यास हुआ संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी मैदान जामताड़ा में जिला स्तरीय योगाभ्यास हुआ संपन्न

    जामताड़ा : जिले के गांधी मैदान में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर _*”योग स्वयं और समाज के लिए”*_ थीम पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद एवं अन्य के द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।

    _*शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी*_

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश, खान पान एवं रहन सहन के अनुसार शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी है। योग सरल है, सभी के लिए हैं। यह व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से किया जा सकता है। यह हमारी सभ्यता संस्कृति से जुड़ा हुआ है, हमारे पूर्वजों की धरोहर है। बिहार के मुंगेर से संस्था द्वारा योग का का शुरुआत आज देशभर ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय दिवस बन चुका है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि भौतिक वादी जीवनशैली और बदलते खान-पान के दौर में हमें योग के साथ अपने खान-पान, आचार-विचार पर भी विशेष ध्यान देना ज़रूरी है। उन्होंने मोटे अनाज, व्यायाम, पर्याप्त पानी और भरपूर नींद को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक बताया।

    इस दौरान योग प्रशिक्षक श्री हेमंत कुमार एवं श्री सुधांशु महतों ने गांधी मैदान में उपस्थित लोगों, बच्चों आदि को योग के विभिन्न आसनों जैसे ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन के अलावा कपालभाति, नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया एवं कहा कि प्रतिदिन इसका अभ्यास करें।

    _*जिले के सभी प्रखंडों, विभिन्न विद्यालयों में किया गया योगाभ्यास*_

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अलावा विद्यालयों आदि स्थानों में योगाभ्यास किया गया। साथ ही लोगों को योग के फायदे एवं आज के परिप्रेक्ष्य में योग की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से बताया गया।

    *इस मौके पर* गांधी मैदान में जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, डॉ निलेश कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी, आम लोग एवं स्कूली बच्चे आदि ने योगाभ्यास किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय के अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं अन्य कार्यों की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Next Article मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ने शीर्ष पठारी क्षेत्र में स्कूल में ज्ञानवर्धक सत्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.