Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया

    गम्हरिया:दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रखंड परिसर में बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ कौशल किशोर समेत सभी प्रखण्ड व अंचलकर्मियों ने योगाभ्यास कर अपने दिनचर्या मे प्रतिदिन इसे शामिल करने का संकल्प लिया। संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित *संस्कारोदय अकादमी, गम्हरिया व संस्कार किड्स स्कूल* मे दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विद्यालय के निदेशक दिग्विजय भारत, पूर्व प्रधानाध्यापक अमित कुमार, शिक्षिका मोनिका कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। योग को सिर्फ योग दिवस के रूप मे ना मनाए बल्कि प्रतिदिन करें तभी इसका लाभ हमे मिलेगा। *गम्हरिया इंग्लिश स्कूल* में आयोजित योगाभ्यास में विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय, प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पॉल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगाभ्यास किया। *जेवियर स्कूल* में योग प्रशिक्षक तूलिका धारा कोले ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग करने का अभ्यास कराया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे, उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर रेशमी, सिस्टर अर्चना, प्रशासक ब्रदर अमलराज, खेल शिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। *भारती कला मन्दिर एवं स्टूडेंट्स कॉर्नर* की ओर से शाखा समाजम सेवा आश्रम संघ में योग सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें योग गुरु जीवानंद महाराज, पूर्व सैनिक एस. शेखर, चंचल साहू, कुमार संजय समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर, हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर कांड्रा समेत विभिन्न पंचायतों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा, *टिस्को ग्रोथ शॉप* की ओर से रिक्रिएशन क्लब में योगासन का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के जीएम शरद कुमार शर्मा, प्रशिक्षक डॉ0 ओपी पांडेय, आवेद कुमार पांडेय, कुमार विवेक, संजय तिवारी, प्रभुनाथ कर्ण समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article4 महीने से बकाया वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने तथा खराब पड़े चापाकल की मरम्मती को लेकर बहरागोड़ा बीडीओ से मिले डॉ गोस्वामी
    Next Article जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    July 14, 2026

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार।

    श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.