करमाटांड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
करमाटांड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बीआर सी पिंडारी के खेल मैदान में हुआ।
करमाटांड प्रखंड के बी ई ई ओ सुखदेव यादव और बी पी ओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया।
अंडर 15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी की टीम और उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिकरपोशनी के बीच फाइनल मैच खेला गया। उत्क्रमित विद्यालय पट्टाजोरी की टीम विजेता टीम रही एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिकरपोशनी की टीम उप विजेता बनी।
अंडर 17 बालक वर्ग में आर जी आर जी प्लस 2 विद्यालय करमाटांड की टीम विजेता रही।
अंडर 17 बालिका वर्ग में भी आर जी आर जी प्लस 2 विद्यालय करमाटांड की टीम विजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल शिक्षक नीतेश सेन,विद्या सागर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक निवास मंडल,रेफरी सुरेश मिस्त्री,शिक्षक विद्या सागर,विकास कुमार,रामाशीष लाल, सहायक अध्यापक परिमल मिश्रा,बी आर पी मोहम्मद सरफराज,गोवर्धन कुमार का अहम योगदान रहा।
मौके पर सी आर पी राजेश गुप्ता, भवेश चंद्र मंडल,मकसूद अंसारी, प्रखंड के उत्क्रमित उच्च, उच्च और प्लस 2 विद्यालय के खेल प्रतिभागी और शिक्षक उपस्थित थे।