Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त ने नशामुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उप विकास आयुक्त ने नशामुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त ने नशामुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    जमशेदपुर:राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 19-26 जून तक जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा । नशामुक्ति अभियान को लेकर जिलेवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय से उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को शराब तथा नशापान के अन्य व्यसनों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोगों को इससे होने वाले दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी जाएगी जिसका सीधा प्रभाव घर, परिवार और स्वास्थ्य पर पड़ता है, जो पूरी तरह हानिकारक है । मौके पर उपस्थित लोगों ने नशापान से दूर रहने की शपथ भी लया।

    निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यापार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया। जागरूकता रथ दोनों अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगो को मादक पदार्थों के दुरुपयोग, मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर लोगो को जागरूक करेगी ।

    जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगो को जागरूक करने हेतु कार्य योजना बनाई गई है जिसमें आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी का 54 वाॅ जन्मदिन का आयोजन
    Next Article साकची में कांग्रेस ओबीसी सेल ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.