Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के बालासोर शहर में दुसरे दिन भी कर्फ्यू जारी
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा के बालासोर शहर में दुसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओडिशा के बालासोर शहर में दुसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

    बालासोर: उत्तरी ओडिशा के शहर बालासोर में पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि प्रशासन बुधवार रात को स्थिति की समीक्षा करेगा और फिर यह निर्णय लेगा कि कर्फ्यू को आगे बढ़ाना है या नहीं।

     

     

    उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान निजी और सरकारी संस्थानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। इसके साथ ही बालासोर शहर के भीतर प्रवेश करने के सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं।

    गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए 20 जून सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी है।

    गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘स्थिति गंभीर है और शरारती तत्व बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे और भड़काऊ संदेश प्रसारित कर रहे हैं।’’

     

     

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन से बालासोर शहर में सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

    कर्फ्यू लगे होने के बाद भी प्रशासन ने किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों, सरकारी अधिकारियों, अदालत के कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों के लिए वैध पहचान पत्र दिखाने पर नियमों में ढील दी थी।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि दंगा करने और कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘केंद्रीय बल की कम से कम छह कंपनियां बालासोर पहुंच रही हैं और उन्हें संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा कि पुलिस हाई अलर्ट पर है और वर्तमान स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने अब तक सात प्राथमिकी दर्ज की है।

    बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम को संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और शहर में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

    बालासोर की पुलिस अधिक्षक सागरिका नाथ ने कहा कि पुलिस बल की लगभग 40 प्लाटून तैनात की गई हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

    शहर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर खून बहने का विरोध जताते हुए लोगों का एक समूह धरने पर बैठ गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे समूह ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। इसमें 10 लोग घायल हो गए और फिर बालासोर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली जल संकट: आतिशी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, हल नहीं निकलने पर 21 जून से करेंगी अनशन
    Next Article नीट परीक्षा विवाद: आम आदमी पार्टी की युवा शाखा ने धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.