Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया : कांग्रेस
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया : कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया : कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे के मद्देनजर बुधवार को राज्य से संबंधित कुछ विषयों को लेकर उन पर निशान साधा और सवाल किया कि उन्होंने अपने वादे के मुताबिक बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया।

    कांग्रेस ने ‘नीट’ परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक का विषय उठाते हुए यह भी कहा कि क्या प्रधानमंत्री छात्रों को यह भरोसा दिला सकते हैं कि इस मामले में सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे?

     

     

    पार्टी नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक तिहाई प्रधानमंत्री नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने के लिए बिहार जा रहे हैं। चुनाव अभियान के दौरान हमने उनसे कुछ सवाल पूछे थे। हम आशा करते हैं कि वह अब इनके उत्तर देंगे।”

    उन्होंने सवाल किया, “प्रधानमंत्री के वादे के अनुरूप बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा क्यों नहीं दिया गया?”

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, “2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे तब उन्होंने कई बार बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा देने का वादा किया था। केंद्र की अपनी बहुआयामी ग़रीबी सूचकांक (एमपीआई) रिपोर्ट के अनुसार, बिहार भारत का सबसे ग़रीब राज्य है। राज्य की 52 प्रतिशत आबादी की ठीक से स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा तक पहुंच नहीं है।”

     

     

    रमेश ने कहा, “दस साल तक केंद्र में और क़रीब 20 साल तक राज्य में शासन करने के बाद भी सरकार विशेष राज्य का दर्जा देने में क्यों नाकाम रही? बिहार की जनता को प्रधानमंत्री क्यों भूल गए?”

    उन्होंने सवाल किया कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? “नॉन बायोलॉजिकल” प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं की दुर्दशा को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं?”

     

     

    उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर सवाल किया कि क्या “एक तिहाई प्रधानमंत्री” लीक की पुष्टि या खंडन कर सकते हैं और छात्रों से वादा कर सकते हैं कि सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी?

    रमेश ने यह प्रश्न भी किया कि क्या कभी बिहटा हवाई अड्डा बनेगा?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिट एंड रन: फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर सांसद की बेटी ने चढ़ाई BMW कार, 1 की मौत
    Next Article PM मोदी ने किया नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन, 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.