Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिट एंड रन: फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर सांसद की बेटी ने चढ़ाई BMW कार, 1 की मौत
    Breaking News Headlines राजनीति

    हिट एंड रन: फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर सांसद की बेटी ने चढ़ाई BMW कार, 1 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिट एंड रन: फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर सांसद की बेटी ने चढ़ाई BMW कार, 1 की मौत
    चेन्नई: पुणे पोर्शे कांड के बाद हिट एंड रन का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से सड़क किनारे सो रहे शख्स को रौंद दिया. इस घटना में शख्स की मौत हो गई. हैरानी की बात है कि घटना के बाद थाने से ही राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी को जमानत मिल गई. बीडा मस्तान राव वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं.

     

     

    यह घटना सोमवार रात की है. राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी जब बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी, तब उसके साथ उसकी सहेली भी थी. राज्यसभा सांसद की बेटी ने कथित तौर पर चेन्नई के बेसेंट नगर में फुटपाथ पर सो रहे 24 वर्षीय पेंटर सूर्या को कार से कुचल दिया. आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

     

     

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी माधुरी तुरंत मौके से भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतर गई और दुर्घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी. कुछ देर बाद वह भी भाग गई. भीड़ में से कुछ लोगों ने घायल सूर्या को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

     

     

    रिपोर्ट की मानें तो मृतक सूर्या की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी. बीएमडब्ल्यू कार से रौंदे जाने के बाद उनके रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हो गए. जब ​​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि कार बीएमआर (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की थी और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड थी. माधुरी को गिरफ्तार तो कर लिया गया, मगर पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत मिल गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा : कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता किरण चौधरी समेत उनकी बेटी ने पार्टी छोड़ी
    Next Article प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया : कांग्रेस

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.