Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा : कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता किरण चौधरी समेत उनकी बेटी ने पार्टी छोड़ी
    Breaking News Headlines राजनीति

    हरियाणा : कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता किरण चौधरी समेत उनकी बेटी ने पार्टी छोड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा : कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता किरण चौधरी समेत उनकी बेटी ने पार्टी छोड़ी
    ई दिल्ली. हरियाणा कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. यहां पर वरिष्ठ नेताओं के बीच अनबन चल रही है. इसका परिणाम ये सामने आया है कि यहां के पूर्व सीएम बंसी लाल की बहू किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़ दी है. दोनों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. आज दोनों भाजपा से जुड़ने वाली हैं. बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे भाजपा हेडक्वार्टर में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में दोनों भाजपा में शामिल होंगी. किरण चौधरी ने अपने समर्थकों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचने का आदेश दिया है.

     

     

    किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस पर बडे़ आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पूर्व सीएम सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई एक ‘निजी जागीर’ बन चुकी है. यहां पर मनमाने फैसले लिए जाते हैं. आपको बता दें कि श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं.

     

     

    हरियाणा में इस वर्ष अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. भिवानी जिले के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि वह और श्रुति बुधवार को राजधानी में भाजपा में शामिल होने वाली हैं. इस तरह से भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी मजबूती मिलने वाली है. शुरू से ही पार्टी में हरियाणा की पूर्व सीएम बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रही हैं. वे हुड्डा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. किरन इस समय 69 वर्ष की हैं. उन्होंने आज एक पत्र के जरिए पार्टी के हालात के बारे में बताने की कोशिश की. उन्होंने कहा ‘यह बेहद दुखद है ​कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को एक निजी जागीर की तरह चलाया जा रहा है. इसमें मेरे जैसी ईमानदार आवाज की कोई जगह नहीं है. इसे दबाने की कोशिश हो रही है. उनके खिलाफ षड्यंत्र खेला जा रहा है.’

     

     

    वहीं श्रुति चौधरी ने हुड्डा पर आरोप लगाए हैं कि प्रदेश इकाई एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने अपने ‘‘स्वार्थ’ और ‘तुच्छ हितों’ के आगे अपनी पार्टी ​हित को लेकर समझौता किया है. अब उनके आगे बढ़ने का समय आ चुका है. मैं अपने लोगों के हित और मूल्यों को कायम रखने का प्रयास कर रही हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, पावो नूरमी खेलों के बने विजेता
    Next Article हिट एंड रन: फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर सांसद की बेटी ने चढ़ाई BMW कार, 1 की मौत

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.