रांची जाने के क्रम में मंत्री दीपक बिरूवा ने प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले
कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष रखी मांगे, चिन्हित हो चुके आंदोलनकारियों को जल्द से जल्द मिले लाभ।।
झारखंड सरकार तेजी से कार्य कर रही है :मंत्री
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर ।।
राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा ने चाईबासा से रांची जाने के क्रम में चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकताओं और नेताओं से मिले इस दौरान नेताओ और कार्यकर्ताओं ने कहा चिन्हित हो चुके झारखंड आंदोलनकारियों को जल्द से जल्द लाभ मिले।।
मंत्री ने कहा चुनाव के कारण कामकाज नहीं हो पाया है अब काम में तेजी आ रही है झारखंड सरकार राज्य की जनता को कई तोहफा देने वाली है अधिक से अधिक कार्य करना है ।।
मौके पर मुख्य रूप से झामुम जिला संगठन सचिव चमरू जामुदा 20 सूत्री के अध्यक्ष ताराकांत सीजूई दोड़ाय जोंकों नगर अध्यक्ष मुन्ना खान एवं बेरगा गागराई समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।।