Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में बोले डीजपी- हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौट आएं नक्सली, वरना सफाया जारी रहेगा, जवानों को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    चाईबासा में बोले डीजपी- हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौट आएं नक्सली, वरना सफाया जारी रहेगा, जवानों को किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चाईबासा में बोले डीजपी- हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौट आएं नक्सली, वरना सफाया जारी रहेगा, जवानों को किया सम्मानित
    चाईबासा: झारखंड पुलिस के मुखिया डीजीपी अजय कुमार सिंह चाईबासा पहुंचे. उन्होंने जवानों की हौसला अफजाई की. उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वो हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौट आएं. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलता रहेगा.

     

     

    बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को गुवा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें 5 हार्डकोर और इनामी नक्सलियों के मारे गए और 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. इसी को लेकर डीजीपी चाईबासा पहुंचे. उनके साथ एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर, जोनल आईजी रांची अखिलेश झा, डीआईजी जगुआर इंद्रजीत महथा, डीआईजी ऑपरेशन एस कार्तिक, आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर, सीआरपीएफ के डीआईजी मौजूद रहे.

     

     

    चाईबासा पुलिस लाइन में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया. डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह झारखंड पुलिस और जिला पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता है. पिछले 2 वर्षों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस और सुरक्षाबलों को काफी सफलता मिल रही है.

     

     

    सीआरपीएफ, पुलिस, जगुआर, कोबरा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है. जब तक नक्सलियों का सफाया नहीं हो जाता. नक्सली या तो हिंसा का मार्ग, हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो अन्यथा ऐसे ही मारे जाएंगे. सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराया जाएगा. डीजीपी ने कहा कि देश के अति नक्सल प्रभावित जिलों में झारखंड का चाईबासा 12 वा जिला है और झारखंड में पहला जिला है जो अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है.

     

     

    उन्होंने कहा कि जल्द ही सारंडा और इस जिले को नक्सली मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश और चुनाव आयोग की नजर थी क्योंकि यह अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. इसमें बिना किसी नुकसान के पुलिस ने सफलतापूर्वक चुनाव कराने में सफलता पाई है. यह भी जिला और झारखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि रही. मौके पर चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर एवं जिला पुलिस के पदाधिकारी, डीएसपी अभियान आदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेंशनधारियों को पेंशन की राशि का जल्दी भुगतान हो- डॉ अजय कुमार
    Next Article ‘मन की बात’ कार्यक्रम 30 जून से फिर शुरु होगा, प्रधानमंत्री ने मांगे सुझाव

    Related Posts

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    August 1, 2026

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.