Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंचनजंघा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन
    Breaking News Headlines राजनीति

    कंचनजंघा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कंचनजंघा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंघा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गई क्योंकि मंगलवार को सुबह ट्रेन के सुरक्षित डिब्बे अपने गंतव्य सियालदह स्टेशन पर पहुंच गए।

     

     

    न्यू जलपाईगुड़ी के निकट मालगाड़ी की टक्कर लगने के बाद कंचनजंघा एक्सप्रेस के तीन पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    उत्तर बंगाल में सोमवार की सुबह बारिश के बीच न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर रंगापानी में हुई टक्कर में कंचनजंघा एक्सप्रेस के पीछे के कम से कम चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

     

     

    एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम, पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक निगम यात्रियों की निकासी और उनके घरों तक आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर मौजूद थे।

    पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से चलने वाली 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार की शाम 7.20 बजे सियालदह पहुंचने वाली थी, लेकिन हादसे के चलते वह अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह तीन बजकर 16 मिनट पर स्टेशन पहुंची।

     

     

    अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से प्रभावित और डरे हुए असहाय यात्रियों को यात्रा के दौरान मालदा शहर और सियालदह सहित विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधाएं, भोजन और पानी मुहैया कराया गया।

    राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद समस्याओं को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने सियालदह स्टेशन पर यात्रियों को बसें और छोटे वाहन उपलब्ध कराए, ताकि वह आराम से अपने घर जा सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथलसेना और वायुसेना को मिलेंगे 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, HAL को दिया करोड़ों का टेंडर
    Next Article आईआईटी खड़गपुर के छात्र की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा जाए : हिमंत ने ममता को पत्र लिखा

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.