Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी, में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी है। जिसके तहत बोड़ाम, कमलपुर, गोविंदपुर, बर्मामाइंस एवं पटमदा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा से जीत दिलाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। सुधांशु ओझा ने कहा कि आगामी दिनों में संगठन का विस्तार होना है, जिससे संगठन की शक्ति में विस्तार होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं बिद्युत महतो की विजयी हैट्रिक पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का अभिनंदन किया।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदीप महतो, पप्पू सिंह, प्रदीप बेसरा, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, कमलेश सिंह, जुगुन वर्मा, राजेश सिंह पप्पू, विपिन सिंह, गुरु गोबिंद सिंह आजाद, रविजेंट सिंह, मधु तांती, मनोज राय, सतीश सिंह, अर्जुन कुमार, पवन लाल, विमलकांत झा, मधु सिंह, मिथिलेश कुमार, बैजू सिंह, मोहन जी, सुखेन महतो, प्रकाश पातर, उपेंद्र मांझी, बमकेश महतो, सुदर्शन महतो, परीक्षित महतो, अजीत महतो, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, हेबेन चंद्र महतो, सुखदेव सिंह, बनमाली बनर्जी, परेश दत्ता, सनातन दास, निरसिंग रूही दास, सरला महतो समेत मंडल के पदाधिकारी एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबस्ती विकास समिति के पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित छह दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ समापन
    Next Article बहुभाषीय काव्य गोष्ठी लोकमंच का भव्य आयोजन

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.