Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकोट अग्निकांड : ‘गेम जोन’ का सह-मालिक गिरफ्तार, मामले में कुल 10 गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    राजकोट अग्निकांड : ‘गेम जोन’ का सह-मालिक गिरफ्तार, मामले में कुल 10 गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राजकोट अग्निकांड : ‘गेम जोन’ का सह-मालिक गिरफ्तार, मामले में कुल 10 गिरफ्तार

    राजकोट : गुजरात पुलिस ने राजकोट ‘गेम जोन’ के सह-मालिक को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    पिछले महीने ‘गेम जोन’ में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी।

    अधिकारी ने बताया कि ‘टीआरपी गेम जोन’ के छह मालिकों में से एक अशोक सिंह जडेजा ने बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

     

     

    जिस जमीन पर गेम जोन बना था, जडेजा उसका मालिक है। वह 25 मई को गुजरात के राजकोट शहर में आग लगने के बाद से फरार था।

    राजकोट पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा ने शुक्रवार को जडेजा के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की। जडेजा अपराध शाखा की हिरासत में हैं।

    पुलिस ने इससे पहले गेम जोन के पांच सह-मालिकों और एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने राजकोट के टाउन प्लानिंग ऑफिसर (टीपीओ) एम डी सागथिया, सहायक टीपीओ मुकेश मकवाना व गौतम जोशी और कलावड रोड अग्निशमन केंद्र के पूर्व स्टेशन अधिकारी रोहित विगोरा सहित चार सरकारी अधिकारियों को भी हिरासत में लिया।

     

     

     

    जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि सह-मालिकों में से एक प्रकाश हिरेन की आग में झुलसकर मौत हो गई थी क्योंकि जब गेम जोन में आग लगी तब वह अंदर ही मौजूद था।

    प्रकाश हिरेन का नाम प्राथमिकी में दर्ज था और वह अग्निकांड के बाद से लापता था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोएडा : बिजली मीटर की रीडिंग लेने के बहाने कारोबारी के घर में लूट का प्रयास
    Next Article केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून को

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.