Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी ने जम्मू कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की, आतंक रोधी क्षमताओं के पूर्ण इस्तेमाल का निर्देश दिया
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी ने जम्मू कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की, आतंक रोधी क्षमताओं के पूर्ण इस्तेमाल का निर्देश दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी ने जम्मू कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की, आतंक रोधी क्षमताओं के पूर्ण इस्तेमाल का निर्देश दिया

    नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस पर हमले सहित जम्मू एवं कश्मीर में हाल के दिनों में हुई कई आतंकवादी घटनाओं के बाद बृहस्पतिवार को वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को ‘आतंकवाद रोधी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल’ करने का निर्देश दिया।

     

     

    सरकारी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारी मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की गई और सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की गई।

    उन्होंने बताया कि मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति का जायजा लिया। सिन्हा ने उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

     

     

    बैठक में प्रधानमंत्री को क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी स्थिति और वहां चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों से अवगत कराया गया।

    एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने उनसे आतंकवाद से निपटने की हमारी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने को कहा।’’

    पिछले चार दिनों में जम्मू एवं कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर आतंकवादियों के हमले में नौ तीर्थयात्री मारे गए तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शहीद हो गया। इन हमलों में सात सुरक्षाकर्मी तथा कई अन्य घायल हो गए।

     

     

    कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए थे और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।

    आतंकवादियों ने गत रविवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर उस समय गोलीबारी की थी, जब वह शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए।

     

     

    आतंकवादियों ने मंगलवार को भद्रवाह के चत्तरगल्ला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त जांच चौकी पर गोलीबारी की, जबकि बुधवार को जिले के गंदोह इलाके में एक तलाशी दल पर हमला किया। इन हमलों में एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘आप’ सरकार पानी की बर्बादी रोकने में विफल: भाजपा
    Next Article चुनाव खत्म होते ही एक्शन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.