Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्र प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है: नायडू
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आंध्र प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है: नायडू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आंध्र प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है: नायडू

    तिरुपति:आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों ने अभी तक तीन बार उनकी सरकार देखी है, लेकिन अब वे उनका ‘4.0 अवतार’ देखेंगे और उनका लक्ष्य इसे नंबर एक राज्य बनाना है।

    नायडू ने बुधवार को केसरापल्ली में चौथे कार्यकाल के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर शपथ ली थी।

    नायडू ने संवाददाताओं से कहा, ”आपने अभी तक 1.0, 2.0, 3.0 देखा है, लेकिन अब आप मेरा 4.0 अवतार देखेंगे। इसलिए मैं अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं समेत सभी लोगों से पिछले पांच साल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मिलकर काम करने की अपील करता हूं। आइए हम सब मिलकर काम करें और आगे बढ़ें।”

     

     

    नायडू ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में राज्य पिछड़ गया है और वह इसका गौरव पुनः दिलाने के लिए काम करेंगे।

    उन्होंने यह भी संभावना जताई की कि भारत 2047 तक दुनिया में पहले या दूसरे स्थान पर होगा और वह तेलुगु लोगों को शीर्ष पर देखना चाहते हैं।

    नायडू ने कहा, ”2047 तक मेरा लक्ष्य है कि तेलुगु लोग दुनिया में पहले नंबर पर हों। गरीबी को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। ऐसा राज्य बनाया जाए जहां कोई गरीब न हो। आंध्र प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है।’’

    परिवार के साथ तिरुमला में स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कहा, ‘‘वह कोई भी शुभ काम करने से पहले भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना करते हैं।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ”सुबह उठने के बाद मैं राज्य की समृद्धि के लिए वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना करता हूं। आजकल मैं भारत को दुनिया में पहले स्थान पर लाने के लिए प्रार्थना करता हूं। भारतीयों में भी तेलुगु लोग शीर्ष पर होने चाहिए।”

    नायडू ने कहा कि आय का सृजन महत्वपूर्ण है और ‘यह गरीबों तक भी पहुंचना चाहिए’, न कि ‘केवल कुछ हाथों में केंद्रित होना चाहिए’।

    उन्होंने कहा कि एक ऐसा समाज होना चाहिए जिसमें कोई गरीब न हो।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार दुनियाभर में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिरों का निर्माण करवाने पर भी विचार करेगी।

    नायडू ने बृहस्पतिवार सुबह परिवार के साथ तिरुमला में स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे और मंत्रिमंडल के सदस्य नारा लोकेश भी मौजूद थे।

     

     

     

    मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने नायडू का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया तथा उन्हें तीर्थम (पवित्र जल) और प्रसाद भेंट किया।

    मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को अमरावती लौट जाएंगे और सचिवालय में कार्यभार संभालेंगे।

    मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचने के बाद मेगा डीएससी (शिक्षक भर्ती), भूमि स्वामित्व अधिनियम को रद्द करना और कल्याणकारी पेंशन को बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति माह करने सहित कई फाइल को मंजूरी देंगे।

    वह ‘अन्ना कैंटीन’ को दोबारा शुरू करने और कौशल गणना से संबंधित फाइल को भी मंजूरी दे सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका : पानी के लिए हाहाकार, गढ्ढे का गन्दा पानी पीने के लिए मजबूर ग्रामवासी,बूंद बूंद के लिए तरस रहे लोग
    Next Article ‘आप’ सरकार पानी की बर्बादी रोकने में विफल: भाजपा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.