Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाजियाबाद : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    गाजियाबाद : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गाजियाबाद : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मकान में फोम बनाने का काम होता था। दमकल विभाग के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सभी बुरी तरीके से आग में झुलस चुके थे। जानकारी मिली है कि इस आग में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक युवती फंस गई थी।

     

     

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में बेहटा हाजीपुर गांव में इश्तियाक अली का तीन मंजिला मकान है। इस मकान में वह और उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है। बेटा सारिक अपनी पत्नी, 7 महीने के बच्चे और बहन के साथ मकान में रहता है। उसकी दूसरी बहन अपने दो बच्चों को लेकर उसके घर आई हुई थी। घर के अंदर फोम बनाने का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में भीषण आग लग गई।

     

     

    सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग ने तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो मंजिला मकान में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। लेकिन एक मंजिला मकान में आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मकान संकरी गलियों में होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मकान तक नहीं पहुंच पा रही थी।

     

     

    देर रात तक किसी तरीके से दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और जब मकान में दाखिल हुई तो वहां पर पांच डेड बॉडी बरामद हुई। मकान में मौजूद और लोगों की तलाश की जा रही है। घटना में जिनकी मौत हुई है उनके नाम सामने आए हैं। इनमें फरहीन (28), शीश (7 महीने), नजरा (30), सैफुर रहमान (35), इफरा (8) की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लोगों ने छत के रास्ते भागने की कोशिश की। पड़ोसियों ने भी उनको बचाने का प्रयास किया। लेकिन छत पर पहुंचने के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। जिसके कारण सभी इस आग में फंस गए और उनकी मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म
    Next Article कुवैत अग्निकांड: PM मोदी ने भारतीयों की सहायता के लिए कीर्ति वर्धन सिंह को भेजा विदेश

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.