Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 World Cup: पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी
    Headlines

    T20 World Cup: पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    T20 World Cup: पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी
    नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान को आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पहली जीत मिली. मोहम्‍मद रिजवान के अर्धशतक और बाबर आजम की सधी हुई पारी के दम पर पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी. इसके साथ ही वो प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर आ गए हैं. इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान को सुपर ओवर के रोमांच के बाद हराया था. फिर भारत के सामने यह टीम महज 120 रनों का लक्ष्‍य भी नहीं चेज कर पाई थी. प्‍वाइंट्स टेबल में पाकिस्‍तान इस मैच से पहले तक पांच टीमों में चौथे स्‍थान पर था.

     

     

    कनाडा की टीम ने एरोन जॉनसन के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मोहम्‍मद रिजवान की धांसू बैटिंग के दम पर पाकिस्‍तान ने दो ओवर पहले ही यह मैच अपने नाम कर लिया. मोहम्‍मद आमिर मैन ऑफ द मैच बने, जिन्‍होंने अहम दो विकेट निकालकर कनाडा को बैकफुट पर धकेल दिया था.

     

     

    पाकिस्‍तान की शुरुआत लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान खास अच्‍छी नहीं रही. सैम आयूब को इस मैच में मौका दिया गया था लेकिन वो 12 गेंद का सामना करने के बाद महज छह रन ही बना पाए. यहां से आगे मोहम्‍मद रिजवान का साथ निभाने के लिए बाबर आजम मैदान में आए. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनी. दोनों ने साथ मिलकर 63 रन जोड़े. बाबर ने 33 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. मोहम्‍मद रिजवान ने नाबाद 53 गेंदों पर 53 रन बनाए.

     

     

    एरोन जॉनसन ने कनाडा को शानदार शुरुआत दिलाई. पहले ही ओवर में टीम ने 11 रन ठोक अपने इरादे साफ कर दिए थे. हालांकि ज्‍यादा देर वो इस तेजी से रन नहीं बना सके. तीसरे ओवर में नवनीत धालीवाल आउट हुए. छठे ओवर की पहली गेंद पर परगम सिंह भी कैच आउट हुए. एरोन जॉनसन एक छोर पर डटे रहे. बीच-बीच में उन्‍होंने शानदार चौके छक्‍के लगाए और स्‍कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया. जॉनसन ने 44 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्‍होंने चार चौके और इतने ही छक्‍के लगाए. दूसरे छोर पर साथ नहीं मिल पाने के कारण वो बड़ा लक्ष्‍य सेट नहीं कर पाए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहन माझी की पत्नी ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि मेरे पति मुख्यमंत्री बनेंगे
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा: टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी पर क्या एक्शन लिया

    Related Posts

    पोटका के चार +2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    August 24, 2026

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    August 24, 2026

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका के चार +2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.