Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागडेहरी का एटीएम न हटे, इसके लिए ग्राहकों ने दिनभर किया पहरेदारी
    Breaking News झारखंड

    बागडेहरी का एटीएम न हटे, इसके लिए ग्राहकों ने दिनभर किया पहरेदारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हैं ग्राहकगण।

    ✍निजाम खान

    बागडेहरी/जामताड़ा: गुरुवार को बागडेहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्राहकों ने एटीएम विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।लोगों ने एक स्वर में हाथ उठाकर विभाग के प्रति विरोध जताया।बताते चले स्थानीय लोगों ने कहा कि बागडेहरी एसबीआई का एटीएम हटाया जा रहा है।कहा आज ही एटीएम हटाया जा रहा है।इसके लिये एटीएम को ले जाने के लिये गाड़ी भी आयी है।ग्राहकों ने एटीएम नही जाने देने के लिये अड़े थे।ग्राहको अड़िंग रहने के लिये शिव मंदिर में खिचड़ी भी बनाया।पूरा दिन भर लोग एसबीआई के बाहर अडिंग थे।लोगों का एक मांग मूंह पर कि एटीएम को बागडेहरी से हटने नही देंगे।इसके लिये ग्राहक सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए तैयार दिखे।इसको लेकर लोगों ने विभाग के प्रति विरोध प्रदर्शन किया।साथ ही लिखीत रूप से बैंक के शाखा प्रबंधक जोनशन तिरकी को एटीएम को रहने के लिए आवेदन दिया।ग्राहकों ने आवेदन में लिखा है कि बागडेहरी एसबीआई का एटीएम हटा देने से आमजनों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ेगा।लिखा है कि बागडेहरी से कुंडहित एसबीआई स्थित एटीएम की दूरी लगभग 24 कलोमीटर है।जिससे आम लोगों के लिये खासकर भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ेगा।गौरतलब है कि बागडेहरी से एटीएम हटा लेने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।बता दे बागडेहरी से कुंडहित आने जाने के लिये कोई साधन नही है।वही मुड़ाबेड़िया,बनमारा,छोलाबेड़िया,पाटजोर सहित आदि गांवों के लिये कुंडहित एटीएम आने के लिये लगभग 30-35 किलोमीटर दूरी का सामना करना पड़ेगा।
    इन गांवों के लोग मुख्य रूप से एटीएम पर है निर्भर:बागडेहरी,जनार्दनपुर,माड़भांगा,मुड़ाबेड़िया,बिक्रमपुर,अंबा,गायपाथर,छोलाबेड़िया,सुद्राक्षीपुर,नवडीहा,लायकापुर,चंद्रवाद,काठीजोड़ीया,चुहादाहा,सिकंदरपुर,आगयशोला,चाकलताथोल,सिरीसबाद,भीमपाड़ा,पाटजोर,निजमानधारा,जगन्नाथपुर,कुमरपुर,बड़ा आकना,सगुनीबासा,थालपोता,जामबाद,किस्टोबांधी सहित सैकड़ों गांवों के लोग एटीएम पर मुख्य रूप से निर्भर है।ग्राहक मंटू माल,छोटन राय,रथीन पाल,राजेश चौधरी,राहुल राय,जीत चौधरी,अशोक चौधरी,अभीजीत घोष,राजीव पाल,उद्दीप पाल,प्रदीप पाल,मलय सिंह,प्रदीप खा,अजय चौधरी,संजीत घोष,समीत राय,अशोक पातर सहित लगभग सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जामताड़ा उपायुक्त से बागडेहरी में एटीएम रहने की मांग किया है।
    क्या कहते है अधिकारी:
    विभाग का आदेश है कि बागडेहरी एटीएम को हटाने की।विभाग के निर्देशानुसार एटीएम को आज हटाया जायेगा।एटीएम को रहने देने की ग्राहकों ने आवेदन दिया है।अभी फोन पर ग्राहकों की मांग को एटीएम चैनल मैनेजर को कहा गया है।

    जोनशन तिरकी,शाखा प्रबंधक,एसबीआई,बागडेहरी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आवारा पशुओं का तबेला बना अंबा अस्पताल

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.