Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से कमेटी मीटिंग संपन्न हुई। यह मीटिंग एक रूटीन मीटिंग के तौर पर आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने किया तथा विषय प्रवेश महामंत्री श्री आरके सिंह ने किया। सभी कमेटी मेंबरों ने बारी-बारी से अपने क्षेत्र के समस्याओं को बैठक में रखा। साथ ही साथ सभी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया की पिछले 6 साल से जो मल्टी स्किल स्कीम बंद था उसे अध्यक्ष महामंत्री के प्रयासों से आरंभ किया गया और इस माह हर विभाग में इसका लाभ मिल रहा है। साथ ही साथ यूनिफॉर्म में जो बदलाव किया गया और गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म एस कुमार का वितरण किया जा रहा है उससे मजदूर काफी संतुष्टि है तथा इसे सराहा भी जा रहा है। अस्पताल में भी नए टीएमटी मशीन लग गए हैं इसके लिए अस्पताल के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष महामंत्री को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में जल्द से जल्द अप्रेंटिस का वैकेंसी हो इसकी मांग भी बैठक में रखी गई। सभी के बातों को सुनने के बाद महामंत्री श्री आरके सिंह ने अपने भाषण में कहा आप सबके सुझाव एवं समस्याओं का निराकरण करने के लिए उचित प्लेटफार्म पर बातों को रखेंगे एवं उसका निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप आरंभ करना एवं पहले से जो अप्रेंटिस किए हुए हैं और अभी जॉब में नहीं है कुछ टीएमएसटी समाप्त किए हुए छात्रों के संबंध में भी यूनियन गंभीर है और जल्द से जल्द इनको भी सही रास्ता निकालने का काम यूनियन करेगी। आप सब अनुशासित रूप से कर्मचारियों की समस्या के निदान के लिए लगातार प्रयास करते हैं यही यूनियन की ताकत है। वही हमारे दो साथी पीके मोहंती एवं चलपत रे के रिटायरमेंट से दो कमिटी मेंबर्स का स्थान रिक्त हुआ है महामंत्री द्वारा बैठक में प्रस्ताव लाया गया की रिक्त पदों पर निबंध संविधान के तहत चुनाव कराने की प्रक्रिया आरंभ की जाए। जिस पर सदन में उपस्थित सभी लोगों ने सहमति प्रदान किया। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने अपने अध्यक्ष के भाषण में कहा कि हम लोग लगातार आपके द्वारा चिन्हित समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे। कुछ प्रयास आप लोग नजर भी आ रहे होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त किया की दो जिन दो स्थानों पर चुनाव संपन्न करनी है वहां से अच्छे लोग प्रतिनिधि के रूप में चुनकर सामने आएंगे और हमारी यूनियन को ताकत प्रदान करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम ने घाटशिला बस स्टैंड पर लोगों के बीच ओआरएस तथा पानी बोतल का किया वितरण
    Next Article भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की गतविधियां प्रत्येक माह की तरह जून में भी लगभग प्रत्येक दिन आयोजित होगी

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.