Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “बालकृष्ण भट्ट जयंती एवं काव्य कलश में वरिष्ठ साहित्यकार स्व श्रीराम पाण्डेय भार्गव को श्रद्धांजलि दी गई”
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    “बालकृष्ण भट्ट जयंती एवं काव्य कलश में वरिष्ठ साहित्यकार स्व श्रीराम पाण्डेय भार्गव को श्रद्धांजलि दी गई”

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    “बालकृष्ण भट्ट जयंती एवं काव्य कलश में वरिष्ठ साहित्यकार स्व श्रीराम पाण्डेय भार्गव को श्रद्धांजलि दी गई”

    जमशेदपुर। साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार बालकृष्ण भट्ट की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन समिति की सदस्य श्रीमती रीना सिन्हा ‘सलोनी’ ने किया । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति की सुश्री पूनम महानंद द्वारा किया गया ।

     

    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में श्रीमती डाॅ० वीणा पाण्डेय भारती के सरस्वती वंदना के बाद श्री ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र द्वारा साहित्यकार बालकृष्ण भट्ट का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अगले सत्र में ‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत उपस्थित शहर के 28 नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया ।

     

    जिनमें सर्वश्री / श्रीमती डाॅ० रागिनी भूषण, जयश्री शिव कुमार, वसंत जमशेदपुरी, नीता सागर चौधरी, वीणा कुमारी नंदिनी, डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’, अनिता निधि, माधुरी मिश्रा, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, पूनम महानंद, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, बलबिन्दर सिंह , सुरेश चन्द्र झा, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र , कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डाॅ० संजय पाठक ‘सनेही’ , चंदा कुमारी , शेषनाथ सिंह ‘शरद’ , डाॅ० उदय प्रताप हयात, अनुराग अग्निहोत्री, उषा झा, शिव कुमार तथा विमल किशोर विमल प्रमुख रहे । जबकि संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष श्री रामनन्दन प्रसाद, कार्यकारिणी के श्री प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा की उपस्थिति सराहनीय रही

    ।

     

    कार्यक्रम के अंत में साहित्य समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय ‘भार्गव’ के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दिवंगत आत्मा के चिरशांति हेतु दो मिनट की मौन प्रर्थना की गई ।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजयागार्डन कॉलोनी के अंदर प्रदर्शन, थाने में शिकायत के बाद बिल्डर की कुंभकर्णी नींद टूटी
    Next Article मोदी सरकार 3.0 के स्वागत में भव्य उत्सव की तैयारियों में जुटी सनातन उत्सव समिति

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.