Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनय की दुनिया में पहला काम मिलने में दो साल लगे : राजकुमार राव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अभिनय की दुनिया में पहला काम मिलने में दो साल लगे : राजकुमार राव

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभिनय की दुनिया में पहला काम मिलने में दो साल लगे : राजकुमार राव

    (कोमल पंचमाटिया)

    मुंबई, दो जून (भाषा) अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि बॉलीवुड में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था और वह खुश हैं कि उन्हें अपनी जीविका कमाने के लिए फिल्में मिल रही हैं, क्योंकि उनके पास जीवन में कुछ और करने की कोई अन्य योजना नहीं थी।

    राजकुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक ऐसे विवाहित जोड़े की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई बाधाओं का सामना करते हैं।

    फिल्म में राजकुमार के साथ जान्हवी कपूर अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा (‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’) ने किया है।

    भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) से स्नातक राजकुमार राव ने 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रण’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसी वर्ष राजकुमार दिबाकर बनर्जी की ‘लव सेक्स और धोखा’ में प्रमुख भूमिका में नजर आए।

    राजकुमार राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरी बाधा वह पहली फिल्म, वह पहली नौकरी पाना था, और इसमें लगभग दो साल का समय लग गया। मैं प्रति दिन काम की तलाश में बाहर जाता था, और यह आसान नहीं था। लेकिन, मेरे पास जीवन में कुछ और करने की कोई अन्य योजना नहीं थी। यह एकमात्र काम था जो मुझे करना था और करना चाहिए था। मैं इसे हर दिन कर रहा हूं।’’

    गुरुग्राम में जन्मे अभिनेता ने मध्यम बजट की विषय-वस्तु वाली फिल्मों की वकालत की, जिन्हें अक्सर दर्शक मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    राजकुमार ने कहा, ‘‘ आज हम भाग्यशाली हैं कि हमें वैसी फिल्में करने का मौका मिल रहा है, जैसी हम करना चाहते हैं और इन निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं। इन फिल्मों (मध्यम बजट की विषय-वस्तु वाली) के लिए एकमात्र बाधा यह होती है कि ये फिल्में लोगों तक पहुंचें और लोग सिनेमाघरों में आएं, ताकि हम ऐसी और भी फिल्में बना सकें तथा इन खूबसूरत कहानियों को बार-बार बता सकें। ’’

    पिछले कुछ वर्षों में राजकुमार राव ने विभिन्न फिल्मों के माध्यम से आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता हासिल करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिनमें ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘ट्रैप्ड’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म ‘श्रीकांत’ का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छी फिल्मों को अंततः दर्शक मिल ही जाते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘ यह आप (मीडिया) पर निर्भर करता है कि आप फिल्मों के बारे में सकारात्मक बातें करें और लोगों को सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने के लिए प्रेरित करें, कम से कम अच्छी फिल्मों के लिए तो लोगों को प्रेरित करें। हमारे पास ऐसे उदाहरण हैं, जहां अच्छी फिल्मों को उनके दर्शक मिले हैं। ’’

    राजकुमार ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म (‘मिस्टर एंड मिसेज माही’) अच्छी होगी और इसे बड़ी संख्या में दर्शक मिलेंगे। हो सकता है कि इसकी शुरुआत धीमी हो, लेकिन दर्शकों द्वारा मौखिक रूप से फिल्म का प्रचार करना, किसी फिल्म के लिए सबसे बेहतर प्रचार है, यह आगे बढ़ेगा।’’

    फिल्म निर्माण कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के अनुसार ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने अपनी रिलीज के दो दिनों के भीतर घरेलू स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को तथ्य से परे:रियाजुद्दीन
    Next Article यह ‘मोदी मीडिया पोल’ है, ‘इंडिया’ गठबंधन को 295 सीट मिलेंगी : राहुल गांधी

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.