Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तृणमूल सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी कर ‘मूल’ ओबीसी के अधिकार मुसलमानों को दे रही है: मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    तृणमूल सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी कर ‘मूल’ ओबीसी के अधिकार मुसलमानों को दे रही है: मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तृणमूल सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी कर ‘मूल’ ओबीसी के अधिकार मुसलमानों को दे रही है: मोदी

    काकद्वीप :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी कर ‘मूल’ ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के अधिकार मुसलमानों को दे रही है।

    मथुरापुर लोकसभा सीट के काकद्वीप में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अपने मंत्र ‘एटा होते देबोना’ का अनुसरण करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास योजनाओं को लागू नहीं होने दे रही है।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘एक वर्ग के तुष्टीकरण के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार उस संविधान पर खुलेआम हमला कर रही है जिसने दलितों और पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया है। लेकिन पश्चिम बंगाल में आरक्षण की खुली लूट हुई… मुसलमानों को फर्जी ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किए गए।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इन झूठे प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है लेकिन तृणमूल कांग्रेस इस फैसले को स्वीकार नहीं कर सकती। वह मुसलमानों को गुमराह कर रही है।’’

    मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर मछुआरों के लिए केंद्रीय योजनाओं और उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान भारत जैसी पहलों को लागू नहीं करने का आरोप लगाया।

     

     

     

     

    उन्होंने कहा कि मतुआ समुदाय के सदस्यों को ‘आन, बान और शान’ के साथ भारतीय नागरिकता मिलेगी।

    मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल में उसकी सीमाओं से अनियंत्रित घुसपैठ की अनुमति देकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। भाजपा से बंगाल के लोगों का प्यार टीएमसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए टीएमसी बुरी तरह बौखलाई हुई है।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है और ये तभी होगा जब आप ऐसे सांसद चुनें, जो इस दृष्टिकोण को लेकर चलें।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे यह आशीर्वाद चाहिए कि आप बंगाल से ज्यादा से ज्यादा कमल जिताकर भेजेंगे।’’

    मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे और मौजूदा समय बहुत निर्णायक है और इसकी शुरुआत 4 जून को होने जा रही है।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है।’’

    उन्होंने टीएमसी सरकार पर बंगाल की पहचान खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि वह बंगाल के मठों और साधु संतों तक को नहीं छोड़ रही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रही है। इनके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : चौरी-चौरा एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
    Next Article चुनावों में हार की ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : अमित शाह

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.