Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म ‘जग्गी’ के जरिए पंजाब की हकीकत दिखाना चाहा: निर्देशक अनमोल सिद्धू
    Breaking News Headlines सिनेमा

    फिल्म ‘जग्गी’ के जरिए पंजाब की हकीकत दिखाना चाहा: निर्देशक अनमोल सिद्धू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    फिल्म ‘जग्गी’ के जरिए पंजाब की हकीकत दिखाना चाहा: निर्देशक अनमोल सिद्धू

    नयी दिल्ली: फिल्म ‘जग्गी’ के जरिए पंजाब की हकीकत दिखाना चाहा: निर्देशक अनमोल सिद्धू फिल्म ‘जग्गी’ के निर्देशक अनमोल सिद्धू का कहना है कि हिंदी फिल्मों में दिखाए जाने वाला पंजाब हकीकत से अलग है। सिद्धू ने कहा कि स्थानीय कहानीकारों को आगे आकर राज्य की सच्ची तस्वीर पेश करनी चाहिए।

    अनमोल सिद्धू की फिल्म ‘जग्गी’ अब ऑनलाइन मंच ‘मूबी’ पर प्रसारित की जा रही है।

     

     

    उन्होंने कहा, “आप चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय में वास्तविक पंजाब देखेंगे और फिर आप ग्रामीण इलाकों में आएंगे जहां आपको एक अलग पंजाब दिखेगा। बॉलीवुड भी पंजाब के बारे में फिल्में बनाता है जहां लोग खेतों में नाचते हैं। आप कॉमेडी दृश्य देखेंगे और इससे आपको लगेगा कि पंजाब ऐसा ही है।’’

    सिद्धू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ वास्तव में मेरे परिवार के लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैं बॉलीवुड जैसी फिल्में क्यों नहीं बनाता। ‘जग्गी’ के जरिए मेरा प्रयास पंजाब की वास्तविकता दिखाने है।’’

    उन्होंने कहा कि ऐसी कहानियों की भरमार है जो अधिक बारीकियों को बयां करती हैं जिनमें अक्सर पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को दिखाया जाता है, जैसा ‘उड़ता पंजाब’ , ‘मील पत्थर’ जैसी फिल्में और ‘कोहरा’ और ‘टब्बर’ जैसे ओटीटी शो में दिखाया गया है।

     

     

    सिद्धू ने कहा कि इन फिल्मों और शो के निर्माता वास्तव में पंजाब से नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग राज्य के बारे में फिल्में नहीं बना रहे हैं। बाहर से आए लोगों ने राज्य की अलग-अलग कहानियां खोजी हैं। ‘कोहरा’ एक अच्छा शो है, लेकिन इसे पंजाब से आए किसी व्यक्ति ने नहीं बनाया है।

    उन्होंने कहा, ‘‘ पंजाब में गुरविंदर (सिंह) सर या जतिंदर मौहर जैसे मुट्ठी भर कहानीकार ही हैं, जो कुछ अलग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि पंजाब के फिल्म निर्माताओं को ऐसा सिनेमा बनाना चाहिए जो राज्य की वास्तविकता को दर्शाता हो..’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर :महिलाएं पूजा तो करती है मगर नहीं खाती है प्रसाद हाथी खेदा मंदिर
    Next Article केजरीवाल की जमानत अवधि बढ़ाने संबंधी याचिका तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार

    Related Posts

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास

    स्कूटी सीखना पड़ा महंगा, पुलिया से गिरकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.