Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली सरकार देगी और जिम्मेवारी से बिजली बिल हम सब भरेंगे :- रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली सरकार देगी और जिम्मेवारी से बिजली बिल हम सब भरेंगे :- रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली सरकार देगी और जिम्मेवारी से बिजली बिल हम सब भरेंगे :- रघुवर दास

    मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर में 10 हजार 608 करोड़ की 120 बिजली की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

    मुख्यमंत्री ने 16 नये ग्रीड का उद्घाटन, 16 ग्रीड का शिलान्यास किया। बिजली वितरण के लिए 29 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

    झारखण्ड के कोयले में ताकत, हम दुनिया रोशन कर सकते हैं:रघुवर दास,

    गोविंदपुर/धनबाद

    2014 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। सरकारी स्तर पर भी सुस्ती नजर आई। बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत थी। क्योंकि सरकार की सोच रही कि जब जनता टैक्स देती है तो उसे सुविधा भी मिलनी चाहिए। तब से लेकर अब तक टीम झारखण्ड के रूप में हमने काम करना प्रारंभ किया। 30 लाख विद्युतविहीन घरों को बिजली से रोशन किया। क्योंकि बिजली के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। यही वजह रही कि जिस झारखण्ड को 114 ग्रीड की जरूरत थी वहां मात्र 31 ग्रीड थे। विद्युत वितरण, संचरण और उत्पादन में कई कार्य करने थे। अब तक 18 ग्रीड का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था, 46 ग्रीड का काम अंतिम चरण में है। 350 नये सब स्टेशन बन रहे हैं। 120 का काम पूरा हो चुका है। 54 का काम जल्द पूर्ण होगा। आज खुशी का दिन है कि 10 हजार 608 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। 16 नये ग्रीड का उद्घाटन व 16 ग्रीड का शिलान्यास भी हो रहा है। अब यहां के लोगों को डीभीसी से बिजली की निर्भरता कम होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गोविंदपुर में ऊर्जा विभाग की 120 योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में कही।

    किसानों को अलग फीडर हो रहा है तैयार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को भी कृषि कार्य हेतु बिजली उपलब्ध कराना है। *174 फीडर कृषि कार्य के लिए निर्मित हो रहें हैं। 120 फीडर का कार्य पूरा हो चुका है। 54 का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।* गोड्डा में आडनी द्वारा पावर प्लांट का निर्माण हो रहा हैं। जहां से उत्पादित बिजली का 25 प्रतिशत राज्य को मिलेगा।

    निःशुल्क बिजली देने का वादा नहीं, बिजली विभाग घाटे में

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को निःशुल्क बिजली देने का वादा करने वाले लोग जनता को बरगलाते हैं। यही काम आजादी के बाद से होता आया है। लेकिन वर्तमान सरकार जनता से कोई झूठा वादा नहीं करना चाहती। जो वादा करती है उसे पूरा करने का भरोसा भी होता है। सरकार आपको गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली देगी, लेकिन हम सब बिजली बिल भी भरेंगे। ऐसा नहीं करने पर ऊर्जा विभाग घाटे में चला जायेगा, जिसे उस घाटे से उबारना मुश्किल होगा। आप सोचिए पहले के सरकारों की गलत नीतियों की वजह से, कोयला का प्रचूर भंडार होने के बावजूद ऊर्जा विभाग घाटे में है। झारखण्ड के कोयले में इतनी ताकत है कि वह दुनिया को रोशन कर सकता है।

    *ऊर्जा का संरक्षण करें, जागरूकता जरूरी*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव और कस्बों में दिन में भी बल्ब जलता दिख रहा है। यह ऊर्जा का क्षय है। इसका बोझ आप पर और सरकार पर आएगा। मुखियागण इस संबंध में लोगों के बीच जागरूकता का संचार करें और ऊर्जा संरक्षण में महती भूमिका निभाएं।

    निरसा में बंद पड़े छोटे उद्योगों को प्रारम्भ किया जाएगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में अगर कोयला बेचने की जगह बिजली उत्पादन का काम होता, वैल्यू एडेड प्लांट लगाए जाते तो बेरोजगारों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता। आने वाले दिनों में निरसा में बंद पड़े उद्योग(भट्टा) को प्रारम्भ किया जाएगा। जब कोयला यही उपलब्ध है तो यह कार्य होगा।

    इस अवसर पर धनबाद सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह, विधायक सिंदरी श्री फूलचंद मंडल, विधायक धनबाद श्री राज सिन्हा, मेयर धनबाद श्री शेखर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक ऊर्जा विभाग राहुल पुरवार, विद्युत संचरण के प्रबंध निदेशक, उपायुक्त अमित कुमार, कौशल किशोर, वरीय पुलिस अधीक्षक व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर रेलवे स्टेशन में आज दूसरा फुट ओवरब्रिज जनता को समर्पित
    Next Article सोनाबाद में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.