Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस की ‘तालाबाज सरकार’ ने भर्ती आयोग पर ताला लगाया: हिमाचल में मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस की ‘तालाबाज सरकार’ ने भर्ती आयोग पर ताला लगाया: हिमाचल में मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस की ‘तालाबाज सरकार’ ने भर्ती आयोग पर ताला लगाया: हिमाचल में मोदी

    शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हिमाचल प्रदेश के युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी की ‘तालाबाज सरकार’ ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग पर ताला लगा दिया है।

    शिमला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के समर्थन में सिरमौर जिले के नाहन में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी ‘घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी’ हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए न तो नाहन नया है और न ही सिरमौर लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है क्योंकि मैंने नाहन में ऐसी ऐतिहासिक रैली नहीं देखी।’’

     

     

    मोदी ने कहा, ‘‘मैं यहां अपने या अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि एक विकसित राष्ट्र के लिए, भाजपा के तीसरे कार्यकाल के लिए आपका आशीर्वाद लेने आया हूं।’’

    उन्होंने कहा कि सीमा पर रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोग एक मजबूत देश की कीमत जानते हैं।

    हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) को भंग करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि युवाओं को एक लाख नौकरियां देना तो दूर की बात है, कांग्रेस की ‘तालाबाज सरकार’ ने भर्ती आयोग पर ताला लगा दिया है।

     

     

    पिछले साल फरवरी में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने एचपीएसएससी को भंग कर दिया था। इसका कामकाज दिसंबर 2022 में पेपर लीक के एक मामले के सार्वजनिक होने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

    मोदी ने कांग्रेस पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने का भी आरोप लगाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा आज, संथाल की धरती पर भरेंगे हुंकार
    Next Article अधिवक्ताओं से मिलकर विधायक ने समीर मोहंती के लिए मांगे वोट

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.