Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुल खिलाएगा मोदी की गारंटी+विद्युत की वारंटी :देवानंद सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    गुल खिलाएगा मोदी की गारंटी+विद्युत की वारंटी :देवानंद सिंह

    News DeskBy News DeskMay 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुल खिलाएगा
    मोदी की गारंटी+विद्युत की वारंटी
    देवानंद सिंह

    नरेंद्र मोदी की गारंटी व विद्युत वरण महतो की वारंटी से जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन को विद्युत का झटका (करंट) लगना तय है चुनाव से पहले लोहनगरी तपिश महसूस कर रही है कि यहां एक बार फिर से लोग कमल की शीतलता महसूस करना चाहते हैं छठवें चरण में 25 तारीख को होने वाले मतदान से पूर्व तीर धनुष का निशान चुकता महसूस हो रहा है

     

    इंडिया गठबंधन को कमल फूल के कांटे अब चुभने लगे हैं चुनावी बयार यह बता रहा है कि विद्युत वरण महतो फिर से इतिहास बनाने की ओर अग्रसर हैं राष्ट्रीय मुद्दे स्थानीय मुद्दों पर चुनाव के अंतिम क्षणों में हावी होने लगे हैं विद्युत महतो पिछले दो कार्यकाल की उपलब्धियां और भाजपा संगठन की शक्ति अपनी व्यवहार कुशलता की पूंजी की बदौलत इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती से आगे निकलते हुए दिख रहे हैं

    हालांकि धरातल पर कई विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की लड़ाई दिख रही है लेकिन लोग नगरी की प्रबुद्ध मतदाता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को जीत का तोहफा देंगे

    राजनीतिक विश्लेषकों और चौक चौराहे की बातों को अगर ध्यान में रखे तो इतना तय है कि दोनों प्रत्याशियों के बीच हार जीत का अंतर लाखों से हजारों में सिमट सकता है खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हेमंत सोरेन के जेल जाने से कोर भाजपा वोटर भी यह महसूस कर रहा है कि आदिवासी वोटरों का झुकाव शत प्रतिशत इंडिया गठबंधन की और होगा हालांकि इंडिया गठबंधन की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन की दहाड़ और आज ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों से अपील काफी मायने रख रही है इन सब के बीच झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का जमशेदपुर में कैंप करने से गैर हिंदी भाषी और बंगवासी समाज का वोट गठबंधन की तरफ कुछ हद तक टर्न अप हो सकता है मंत्री मिथिलेश ठाकुर का भी जमशेदपुर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आना और मैथिल समाज के बीच जाकर अपील करना कितना गुल खिलाएगा यह तो भविष्य के गर्भ में है परंतु बैठक के बाहर जो बातें उभर कर आ रही है उससे यह साफ झलक रहा है कि मतदाता अपना मन बना चुके हैं चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का समर्थन भी विद्युत वरण महतो के लिए संजीवनी का काम करेगा

     

    वहीं पूरे देश में मौसम की मार हो या मतदाताओं के उदासी के कारण अब तक हुए मतदान में वोटो का प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में गिरा है जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में देश के विपरीत वोट प्रतिशत बढ़े इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी की पूरी टीम सामाजिक संस्थाएं औद्योगिक संस्थान के अलावे राजनीतिक दलों ने भी काफी मेहनत की है मेहनत कितना सफल होगा वह तो 25 तारीख के मतदान के बाद स्पष्ट रूप से पता चल जाएगा उसके बाद भी चुनाव परिणाम उस प्रत्याशी के पक्ष में होगा जिनका तंत्र कोर वोटरों को अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलने में सफल होगा इस बिंदु पर भाजपा के मातृत्व संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बहुत कुछ निर्भर करता है पिछले एक दशक से विद्युत वरण महतो को आरएसएस का आशीर्वाद मिलता रहा है संघ की ओर से संजीव कुमार की रणनीति की भी इस बार अग्नि परीक्षा होगा अग्नि परीक्षा तो जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के काफी करीबी अभय सिंह की भी होनी है

    खास बात है कि यह पहला चुनाव होगा जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व उड़ीसा के वर्तमान राज्यपाल रघुवर दास के बगैर भाजपा संगठन जमशेदपुर में अपने उम्मीदवार को विजय मल पहनाएगी
    अग्नि परीक्षा तो झामुमो विधायक रामदास सोरेन मंगल कालिंदी संजीव सरदार व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भी अग्नि परीक्षा होनी तय है

    गुल खिलाएगा मोदी की गारंटी+विद्युत की वारंटी देवानंद सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता जागरूकता हेतु जामताड़ा में फूड एग्जिबिशन का हुआ आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.