Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, प्रेस वार्ता में कहा- झामुमो-कांग्रेस के भ्रष्टाचार से हर झारखंडवासी त्रस्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, प्रेस वार्ता में कहा- झामुमो-कांग्रेस के भ्रष्टाचार से हर झारखंडवासी त्रस्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, प्रेस वार्ता में कहा- झामुमो-कांग्रेस के भ्रष्टाचार से हर झारखंडवासी त्रस्त

    ● आदिवासी समाज के नाम को आगे कर लूटने की छूट किसी को नही दी जा सकती: विष्णुदेव साय

    ● झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने अधिकारियों के साठगांठ से लुटा झारखंड के आदिवासी, दलित और पिछड़ो के विकास का पैसा, लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक।

    जमशेदपुर। झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के वादे पर विश्वास कर राज्य की सेवा करने के लिए सत्ता सौपी थी। लेकिन झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड को अधिकारियों के साथ साठ-गांठ कर आदिवासी, दलित और पिछड़ो के विकास का पैसा लूटकर इसे लुटखण्ड में बदल दिया। राज्य में नित नए भ्रष्टाचार के कारनामे और ध्वस्त कानून व्यवस्था से झारखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है। उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही। वे गुरुवार को जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती है। झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों जुड़वा भाई हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका गठन किया था। झारखंड यह मेरा ननिहाल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के साथ लोकसभा में मैंने एक साथ कार्य किया है। जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वे लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली जाएंगे। श्री साय ने कहा कि पूरा झारखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। सीएम श्री साय ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार न होने से केंद्र की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन नही हो पाता है जिससे सही लोगों को सही तरीके से लाभ नहीं मिल पाता है।

    विष्णु देव साय ने कहा कि साढ़े चार साल में झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार, अराजकता और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भी पांच साल में पता चल गया कि कांग्रेस सिर्फ बड़े वादे करने के बाद वादाखिलाफी ही करती है। हमने छत्तीसगढ़ में तीन महीने में ही मोदीजी की गारंटी को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य की लगभग सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। श्री विष्णु देव साय ने कहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि राज्य के सीएम भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। राज्य में जहां जाओ भ्रष्टाचार के ही किस्से सुनने को मिलते हैं। यहां के नेताओं, मंत्री के सहयोगियों के घर से करोड़ों रुपये के पहाड़ मिलते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, अब झारखंड की जनता अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का बदला लेकर झारखंड में भाजपा को अभूतपूर्व आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आदिवासी समाज से हैं, लेकिन समाज के नाम को ढाल बनाकर लूट की छूट नही मिल सकती है।

    प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला समाज के लोगों को ठगा गया :मिथिलेश ठाकुर
    Next Article हमें ऐसा प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जिसकी तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो :ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.