Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच साल में पांच प्रधानमंत्री की बात कर रहे ‘इंडिया’ गठबंधन वाले: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    पांच साल में पांच प्रधानमंत्री की बात कर रहे ‘इंडिया’ गठबंधन वाले: प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पांच साल में पांच प्रधानमंत्री की बात कर रहे ‘इंडिया’ गठबंधन वाले: प्रधानमंत्री मोदी

    महेन्द्रगढ़:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन अगले पांच साल में पांच प्रधानमंत्री की बात कर रहा है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि गाय के दूध देने से पहले ही उसके घटक दलों में ‘घी’ को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है।

    सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले मोदी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक रैली में कहा कि जब तक वह जीवित हैं, दलितों और आदिवासियों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता।

     

     

    उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। लेकिन आप सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे, बल्कि देश का भविष्य भी चुनेंगे। एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है, इसका अता-पता ही नहीं है।’’

    ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम सहित कुछ अन्य विपक्षी दल शामिल हैं।

    मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी’ करार देते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया।

     

     

    उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘इंडी अलायंस वालों का हाल तो ऐसा है कि गाय ने दूध दिया नहीं, लेकिन घी खाने के लिए इंडी वालों में झगड़ा शुरू हो गया। अब ये लोग कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। 5 साल, 5 पीएम! आप मुझे बताइए, ऐसे देश चलेगा क्या? ये लोग देश को फिर से गड्ढे में धकेलना चाहते हैं।’’

    हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा संविधान बदलने का सपना न देखे, कांग्रेस और देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी: राहुल गांधी
    Next Article मृत मरीज की किडनी निकालने के आरोप में क्लिनिक में तोड़ फोड़।

    Related Posts

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.