22 मई को जिले के गांधी मैदान जामताड़ा में फूड एग्जिबिशन का होगा आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के निर्देश पर जामताड़ा जिले में स्वीप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में कल दिनांक 22.05.2024 को मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के गांधी मैदान, जामताड़ा में फूड एग्जिबिशन का आयोजन किया जायेगा। सभी जामताड़ा शहरवासी से अपील है कि मतदान जागरूकता हेतु आयोजित इस फूड एग्जिबिशन में जरूर हिस्सा लें।साथ ही यह भी अपील है कि 01 जून को पहले स्वयं भी मतदान करना है एवं अपने परिजनों को भी मतदान कराना है।

