Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संगम नगरी पहुंचे PM मोदी, बोले- मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    संगम नगरी पहुंचे PM मोदी, बोले- मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संगम नगरी पहुंचे PM मोदी, बोले- मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा
    प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम नगरी प्रयागराज पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज की जनता में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनियां में भारत की आवाज बुलंद हुई है। वहीं, शहजादे विदेश में देश को बदनाम करते हैं। पीएम ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। 2024 भारता का भविष्य तय करेगा।

     

     

    2024 का ये चुनाव तय करेगा कि भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी। आप भी देख रहे हैं कि आज भारत की पहचान कैसे होती है? भारत की पहचान अब Expressways और Infrastructure से होती है। बड़े-बड़े देश मुझसे कहते हैं कि भारत की digital technology मुझे भी चाहिए। भारत अब दुनिया में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। भारत आज G20 का आयोजन करवाता है, तो पूरी दुनिया हैरान हो जाती है। यही तो प्रयागराज का मिजाज है, यहां के लोग न किसी से दब के रहते हैं, न किसी से डर के रहते हैं।

    वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं।

     

     

    ये इंडी गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं? इनका एजेंडा है-
    • कश्मीर में आर्टिकल-370 फिर लगाएंगे।
    • CAA को रद्द करेंगे।
    • भ्रष्टाचार पर जो कड़े कानून बने हैं, उन्हें रद्द करेंगे।

    ‘सपा-कांग्रेस में तुष्टिकरण का competition होता था’
    पीएम ने कहा कि मोदी का मंत्र है, विकास भी विरासत भी। अभी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, अब निषादराज के श्रृंगवेरपुर का विकास किया जाएगा। श्रृंगवेरपुर राम मन गमनपथ का प्रमुख तीर्थ बनेगा। क्या सपा-कांग्रेस वाले कभी भी ये काम करेंगे? सपा-कांग्रेस के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ भी दिखता नहीं है। प्रयागराज में होने वाले कुंभ का उदाहरण देखिए… सपा-कांग्रेस के समय क्या होता था? भीड़ में भगदड़ मच जाती थी। लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी। हर तरफ अव्यवस्था होती थी। उन्हें कुंभ से ज्यादा अपने वोटबैंक की चिंता रही है। अगर कुम्भ के लिए ज्यादा कुछ करते दिख गए, तो कहीं उनका वोट बैंक बुरा न मान जाये, इन्हें इसका डर रहता था। सपा-कांग्रेस में तुष्टिकरण का competition होता था।

     

     

     

    मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं- PM
    सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा सरकार गरीबों के लिए घर बनवाती है। युवा कभी भूल नहीं सकते, सपा सरकार कैसे आपके सपनों का सौदा करती थी। मेहनत आपकी, योग्यता आपकी लेकिन नौकरी किसे मिलती थी? नौकरी मिलती थी जाति देखकर, नौकरी मिलती थी घूस देने वालों को। जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने दोषी साबित किया है, इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीसों घंटे खटकता है। लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बावजूद मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा। मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं, देश की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है, इसलिए हर दिल में मोदी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो :राजनाथ सिंह का राहुल पर निशाना बोले ‘क्या दुश्मन से तारीफ पाने वाले नेता को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए’
    Next Article द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

    Related Posts

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.