Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना, गोलमुरी बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर पहुंचाया पीएम मोदी का प्रणाम और पहले मतदान फिर जलपान का संदेश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना, गोलमुरी बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर पहुंचाया पीएम मोदी का प्रणाम और पहले मतदान फिर जलपान का संदेश

    News DeskBy News DeskMay 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना, गोलमुरी बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर पहुंचाया पीएम मोदी का प्रणाम और पहले मतदान फिर जलपान का संदेश

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत घाटशिला के मऊभंडार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में आयोजित इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना हेतु अपने आसपास के मंदिरों में पूजा अर्चना करने का आह्वान किया। वहीं, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से अपील करते हुए कहा कि आप मेरा एक काम करें, अपने आसपास एवं परिचितों को मेरा प्रणाम कहना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी चौक स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा- अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख- समृद्धि एवं शांति की कामना की।

     

     

     

    इसके पश्चात, कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी बाजार में दुकानदार एवं आमजनों के बीच संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश स्वरूप उन्हें मोदी का प्रणाम कहकर पहले मतदान फिर जलपान का आग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं सांसद बिद्युत महतो के उपलब्धियों से जुड़ी पत्रक भेंटकर भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर लोकसभा सहित पूरे झारखंड में भाजपा-एनडीए की बड़ी जीत होगी।

     

    इस दौरान देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, सुशांत पांडा, प्रोबिर चटर्जी राणा, अप्पा राव, बंटी अग्रवाल, अजय कुमार, रॉकी सिंह, अशोक सामंत, रंजीत सिंह, शंकर माधोपुरिया, रंजीत सिंह, कमल लड्डा, अशोक सिंह, चंद्रकांता सिंह, सरस्वती साहू, श्रीनु राव, शशी सिंह, कामेश्वर साहू, अनील पांडेय, जे बेहरा, रमेश पांडेय, ललित जंघेल, बाला दुबे, अमित उपाध्याय, रबिन्द्र नाथ घोष, समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

    JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना गोलमुरी बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर पहुंचाया पीएम मोदी का प्रणाम और पहले मतदान फिर जलपान का संदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    October 30, 2026

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    October 30, 2026

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    चांडिल बांध पुनर्वास में 13 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच शुरू

    मारवाड़ी समाज काशीडीह की अनूठी पहल, सामूहिक रूप से तैयार होंगी शुद्ध मिठाइयां और नमकीन

    1 नवंबर की रैली से 1984 के सिख नरसंहार के जख्म कुरेद रही कांग्रेस : कुलवंत सिंह बंटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.