Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा का कुनबा चार जून के बाद बिखर जायेगा : अखिलेश यादव
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    भाजपा का कुनबा चार जून के बाद बिखर जायेगा : अखिलेश यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा का कुनबा चार जून के बाद बिखर जायेगा : अखिलेश यादव

    बलरामपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भानुमति का कुनबा करार दिए जाने पर पलटवार करते हुये कहा कि भाजपा ने लोगों को डरा- धमका कर और लालच देकर खुद कुनबा बनाया है जो चार जून के बाद बिखर जायेगा।सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे ।

    उन्होंने कहा की भाजपा चौथे चरण के चुनाव के बाद ही चारो खाने चित हो गई है और उसका रथ फंसा नहीं बल्कि धंस गया है ।

     

     

    उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा ने तो लोगों को डरा कर, धमका कर और लालच देकर खुद कुनबा बनाया है जो चार जून के बाद बिखर जाएगा ।क्योंकि चार जून के बाद केंद्र से भाजपा की सरकार चली जाएगी ।’’

    दरअसल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था,‘‘ अभी देश में चार चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन चार चरणों में ही ‘इंडी’ गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है।’भानुमति का कुनबा’ बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। ‘इंडी’ गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है।”

     

     

    यादव ने कहा कि भाजपा को इस बार 140 से भी कम सीट मिल रही हैं।

    यादव ने कहा की भाजपा ने देश के बड़े बड़े उद्योगपतियों का पिछले दस वर्ष में 25 लाख करोड़ का ऋण माफ कर दिया लेकिन किसानों, गरीबों का ऋण नहीं माफ किया और यह सरकार गरीबों , किसानों की नही बल्कि उद्योगपतियों की सरकार है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घाटशिला आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर ,चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
    Next Article लोकसभा चुनाव को देखते हुए अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.