Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरगे ने मोदी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया, उद्धव ने कहा ‘चार जून के बाद आएंगे अच्छे दिन’
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    खरगे ने मोदी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया, उद्धव ने कहा ‘चार जून के बाद आएंगे अच्छे दिन’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खरगे ने मोदी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया, उद्धव ने कहा ‘चार जून के बाद आएंगे अच्छे दिन’

    मुंबई: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने चुनावी भाषणों के जरिए लोगों को भड़काने और समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया। खरगे ने ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन के एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी पर यह आरोप लगाया। इस सम्मेलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना- यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और अन्य नेता भी मौजूद थे। विपक्षी गठबंधन ने शुक्रवार को शहर में एक चुनावी रैली की थी।

     

     

    खरगे ने कहा ‘‘मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने लोगों को इस तरह भड़काने का काम नहीं किया जैसा वह कर रहे हैं। वह बार-बार लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन नहीं करते।’’

    मोदी ने बयान दिया था कि कांग्रेस सत्ता में आने पर अयोध्या स्थित राम मंदिर पर बुलडोजर चला देगी और धारा 370 को भी बहाल कर देगी। इस संबंध में सवाल किए जाने पर खरगे ने कहा, ‘‘हमने कभी किसी पर बुलडोजर नहीं चलाया। मोदी को उन चीजों को लेकर झूठ बोलने और लोगों को भड़काने की आदत है जो कांग्रेस कभी नहीं करेगी या जिन चीजों को लागू करना असंभव है।’’

    खरगे ने अनुच्छेद 370 पर उनकी पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मैं मोदी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं। हमने अपने घोषणापत्र में जो वादा किया है हम उसे पूरा करेंगे।’’

    उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वह जहां भी जाते हैं, विभाजन करने की कोशिश करते हैं, समाज को बांटने की बात करते हैं।’’

     

     

    खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम लीग का घोषणापत्र बताया था लेकिन अब वह कहते हैं कि यह माओवादी घोषणापत्र है। कांग्रेस प्रमुख ने आश्वासन दिया कि संविधान में दिया गया आरक्षण जारी रहेगा और कोई इसे छू नहीं सकता।

    ठाकरे ने इस मौके पर कहा, ‘‘ ‘अच्छे दिन’ चार जून (जब लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे) के बाद आएंगे जब ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता संभालेगी।’’

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी हमें ‘नकली’ शिवसेना कहते हैं, कल वह आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को ‘नकली संघ’ कह सकते हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नौकरियों जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ‘‘हमारी रैली में पाकिस्तान के झंडे’’ का विमर्श पेश करने की कोशिश कर रही है।

    पवार ने कहा कि सत्ता में आने के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार का कर्तव्य देश के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करना होगा।

    खरगे ने कहा कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार चुनी जाती है तो वह वर्तमान जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की जगह सरल व एकल दर जीएसटी लागू करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने खाद्य सुरक्षा कानून पेश किया, लेकिन मुफ्त राशन आपूर्ति का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी ले रहे हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री जानकी जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया,,,
    Next Article हरियाणा में बस में आग लगने से लोगों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद: मुर्मू

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.