Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में बस में आग लगने से लोगों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद: मुर्मू
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हरियाणा में बस में आग लगने से लोगों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद: मुर्मू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा में बस में आग लगने से लोगों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद: मुर्मू

    नयी दिल्ली:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में एक बस में आग लगने से लोगों की मौत होने की घटना पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।हरियाणा के नूंह जिले में तावडू के पास शुक्रवार देर रात चलती बस में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की जलने से मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई।

     

     

    पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे। ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे। उसने बताया कि सभी लोग आपस में सगे-संबंधी हैं।

     

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हरियाणा के नूंह जिले में एक बस में आग लगने की दर्दनाक घटना में अनेक यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं शोक संतप्त परिवारजन के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरगे ने मोदी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया, उद्धव ने कहा ‘चार जून के बाद आएंगे अच्छे दिन’
    Next Article दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को CM आवास से हिरासत में लिया

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.