Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कौमी तंजीम अखबार के ब्यूरो प्रमुख की बेटी कशिश बनी जामिया के प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया टापर
    बिहार बेगूसराय शिक्षा

    कौमी तंजीम अखबार के ब्यूरो प्रमुख की बेटी कशिश बनी जामिया के प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया टापर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली ने इंटर एडमिशन परीक्षा के लिए 27 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। ये परीक्षा देशभर के 34 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बेगूसराय की बेटी कशिश कायनात ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।
    कशिश कायनात बेगूसराय शहर के नवाब चौक पोखरिया महल्ला निवासी आंगनबाड़ी सेविका सीमा खुर्शीद और क़ौमी तंज़ीम दैनिक अखवार के बेगूसराय कार्यलय के ब्यूरो प्रमुख महफूजुर रशीद की इकलौती बेटी है।
    उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर से सटे विकास विद्यालय डुमरी से हुई। 13 मई को सीबीएसएस बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक रिजल्ट में भी उन्होंने 94.6 फीसदी अंक हासिल किया था। कशिश के अनुसार विश्वविद्यालय के इंटर साइंस में प्रवेश के लिए देशभर से 18 हजार 700 बच्चों ने आवेदन जमा किया था। जबकि 18 हजार 500 छात्र और छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। यहां इंटर साइंस में मात्र 150 सीटें हैं। इसमें 75 सीटें विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए आरक्षित हैं। जबकि केवल 75 सीटों पर ही बाहरी उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जा सकता है। इन 75 में से सामान्य वर्ग के लिए केवल 19 सीटें हैं और बाकी सीटें एससी-एसटी, ओबीसी आदि के लिए हैं। इन 19 सीटों पर 5000 से ज्यादा सामान्य वर्ग के उम्मीदवार थे। इन सभी में कशिश को आल इंडिया में पहली रैंक मिली है।
    कशिश सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती है। कशिश की इस उपलब्धि पर बहुत सारे लोगों ने उसे बधाई एवं शुभकमानाएं दी हैं। बधाई देने वालों में कौमी तंजीम के मुख्य संपादक अशरफ फरीद, प्रबंध संपादक तारिक फरीद, कशिश की दादी रशीदा खातून, बड़े पापा मो. फैयाज, छोटे पापा नियाजुर रशीद, चाची नूरुन निसा, शमा परवीन, नाना अब्दुल अली, दादी अतिया बानो, वरिष्ठ अधिवक्ता सनाउर रशीद, हाजी मास्टर शोएबुद्दीन, विकास विद्यालय डुमरी के निदेशक राजकिशोर सिंह, प्राचार्य मनोज चौधरी, मो. हसनैन, मो. टीपू, मो. महबूब आलम, मो. इमरान सहित अन्य शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article सीपीआई नेता रामाशीष राय का हुआ निधन ,लोकसभा प्रत्याशी अवधेश राय ने चादर माला देकर दी अंतिम विदाई

    Related Posts

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.