Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती का शहरी क्षत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान तेज
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती का शहरी क्षत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती का शहरी क्षत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान तेज

    बारीडीह बाजार में समीर मोहंती का तूफानी दौरा !
    झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को मिला टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन का साथ

    जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने आज बारीडीह बाजार में विधायक मंगल कालिंदी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।

     

     

     

    इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से मिल कर लोकसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। कई दुकानदारों ने उन्हें पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय मुद्दों पर बेरुखी की शिकायत की, जिस पर उन्होंने कहा कि सांसद बनने पर, हम सभी मुद्दों को देश की संसद में उठाएंगे।

    उन्होंने कहा कि हर दिन जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों का जो समर्थन मिल रहा है, उसे शब्दों में नहीं व्यक्त किया जा सकता। पिछले प्रतिनिधियों ने लगातार जमशेदपुर एवं खास कर के यहां के बस्तियों में जन-सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार नजरंदाज किया है, जिसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे।

    इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं झामुमो के कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग शामिल थे।

     

     

    झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को मिला टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन का साथ

    जमशेदपुर: आज गोलमुरी स्थित टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक मंगल कालिंदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुये।

    इस बैठक के दौरान इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने झारखंड सरकार की उपलब्धियों तथा बहरागोड़ा विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल को सामने रख कर, यूनियन से लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

    इस अवसर पर समीर मोहंती ने कहा – “अगर आप मुझे सांसद चुनते हैं, तो जमशेदपुर के मजदूरों की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाऊंगा। ”

     

     

     

    उसके बाद यूनियन अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों ने उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि मजदूरों के इस शहर में हम एक ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे, जो मजदूरों एवं कामगारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

    इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, राजू गिरी, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

    गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती का शहरी क्षत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब कोवैक्सिन से साइड इफेक्ट्स का दावा, स्टडी में ब्लड क्लॉटिंग, सांस में इंफेक्शन के मामले सामने आए
    Next Article बिरसानगर पुलिस को मिली फिर बड़ी सफलता

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.