Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार लाख वोट से भाजपा को हराऊंगा – समीर महंती
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चार लाख वोट से भाजपा को हराऊंगा – समीर महंती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चार लाख वोट से भाजपा को हराऊंगा – समीर महंती

    *झामुमो प्रत्याशी ने घातशीला विस में विभिन्न समुदाय, सामाजिक -धार्मिक :सांस्कृतिक संगठन के प्रतिनिधियों से मिलकर लिया जीत का आशीर्वाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। मंगलवार को समीर महंती ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों का भरपूर समर्थन भी उन्हें मिलता दिखा। झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने चुनावी दौरे की शुरुआत मंगलवार को मऊभण्डार गुरुद्वारा से किया।

     

     

    उन्होंने विधायक रामदास सोरेन के साथ गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी की ओर से प्रत्याशी समीर महंती और विधायक रामदास सोरेन को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधान हरभजन सिंह उर्फ पज्जे ने सिख समाज से झामुमो प्रत्याशी समीर महंती को बड़े अंतर से चुनाव में जीताने का आह्वान किया। प्रधान के समर्थन की घोषणा से उत्साहित समीर महंती ने कहा कि चुनाव में उनकी चार लाख के अंतर से जीत तय है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में उन्हें मिलाकर झामुमो के चार विधायक और कांग्रेस का एक मंत्री है। सभी विधायक और मंत्री उन्हें जीताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। निर्दलीय विधायक सरयू राय का भी उन्हें समर्थन हासिल है।

     

     

    इसी तरह, सभी धर्म विशेष के लोग भी उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे है। ऐसे में उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है। समीर महंती ने भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दस साल में उन्होंने इस क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया। एचसीएल-आईसीसी की प्लांट और माइंस बंद कराकर युवाओं की रोजी-रोटी छीन ली। धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट का झूठा सपना दिखाकर लोगों को दिग्भ्रमित किया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब माइंस खुलना नहीं था और ना ही एयरपोर्ट का निर्माण होना था तो शिलान्यास ही क्यों किया। कहा कि वे भी चार साल से विधायक है लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि जिस योजना का उन्होंने शिलान्यास किया वह शुरू नहीं हुआ। कहा कि घाटशिला को पर्यटन स्थल के रूप में देवलप कर रोजगार बढ़ाया जा सकता था लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

     

     

    उन्होंने विद्युतवरण महतो पर तंज कसते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की हाइवे व रेल की विकास योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताते है। विद्युतवरण महतो को यह बताना चाहिए कि भारत सरकार भारत का विकास नहीं करेगी तो क्या बंगलादेश और चाइना का विकास करेगी। समीर महंती ने लोगों से उन्हें जीताने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के साथ ही देश को बचाने के लिए उन्हें जरूर मौका दे। केंद्र से नरेंद्र मोदी और क्षेत्र से विद्युतवरण महतो को हटाना बहुत जरूरी है। विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक बनाया। अब जरूरी है कि समीर महंती को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें। समीर महंती और वे (रामदास सोरेन) मिलकर एचसीएल-आईसीसी की प्लांट और माइंस को खोलने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक तरफ भाजपा है जिसने इस क्षेत्र को वीरान बना दिया और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो इस क्षेत्र को फिर से हरा-भरा कर सकती है। झामुमो प्रत्याशी ने टुमांगडुंगरी में भी चुनावी सभा कर लोगों से जीताने की अपील किया। इस मौके पर कान्हू सामंत, जगदीश भकत, काजल डॉन, काल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, करुणाकर महतो आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी की सभा के लिए मऊभंडार में भव्य मंच व पंडाल बनना शुरू
    Next Article केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड अलग राज्य बनेगा: मायावती

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.