Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एम आर पी के निर्धारण में स्पष्टता और पारदर्शिता होनी चाहिए
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एम आर पी के निर्धारण में स्पष्टता और पारदर्शिता होनी चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2024Updated:May 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एम आर पी के निर्धारण में स्पष्टता और पारदर्शिता होनी चाहिए।
    “एम आर पी के विषय पर विचार गोष्ठी”

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के अंतर्गत आज कदमा अनिल सूर पथ में अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी को लेकर विचार – विमर्श का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी और माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया ।डॉ कल्याणी कबीर के द्वारा संगठन मंत्र पढ़ा गया।
    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख सरिता सिंह जी ने स्वागत वक्तव्य दिया और साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों से परिचय कराया , विषय की जानकारी दी।

     

    कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए डॉक्टर अनीता जी ने कहा कि एमआरपी का विषय एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है ।यदि हम इस पर ध्यान ना दें तो दुकानदार हमारी अज्ञानता का फायदा उठाकर हमसे किसी भी वस्तु के वास्तविक मूल्य से काफी अधिक मूल्य पर हमें बेचता है। ग्राहकों को इस बात का पता नहीं चल पाता है।
    एंजिल उपाध्याय जी ने विस्तार से अधिकतम खुदरा मूल्य की बात कही। यह कैसे तय होता है , इसके लिए जागरूकता क्यों आवश्यक है,कैसे उत्पाद पर MRP नहीं रहने की स्थिति में केस भी दर्ज किया जा सकता है, इन बिंदुओं पर विस्तार से बताया ।दुकानदार पुरानी वस्तुओं को भी नए मूल्य पर ही बेच देता है। यह अपराध है ,पर इसके लिए कोई कानून नहीं है।

     

    डॉक्टर रजनी रंजन ने यह बताया कि किस तरह से अमूमन दुकानदार अपने सामान पर एमआरपी निर्धारित करते हैं।
    साहित्यकार आरती श्रीवास्तव विपुला जी ने कहा कि आज हर घर में महिलाएं ही बाजार करने की जिम्मेदारी उठाती है ऐसे में उन्हें इन सारी बातों की जानकारी होनी आवश्यक है ताकि उनके पैसे की बर्बादी ना हो ।

    रचनाकार उपासना सिंह ने सरल सहज शब्दों में लागत मूल्य और मैक्सिमम रिटेल प्राइस के बीच का अंतर बताया।
    एम आर पी कैसे तय करें इस नाते कोई विशेष नीति देश में नहीं होने के कारण मुनाफाखोरी सौ, दो सौ, या हजार प्रतिशत भी हो सकता। जिसका सीधा दबाव ग्राहकों पर ही आता है।

     

     

    इस कार्यक्रम में महिला आयाम पूर्वी सिंहभूम के द्वारा घरेलू सहायिका आरती जी को सम्मानित किया गया क्योंकि उन्होंने एक कन्या नवजात बालिका की हत्या को रोकने का सफल प्रयास किया था और आज भी वह उस बच्ची के पालन पोषण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
    कार्यक्रम का संचालन किया झारखंड प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने और आरती श्रीवास्तव बिपुला जी के द्वारा उचित किए गए संगठन शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में आरती ,रीना परितोष,मीरा गुप्ता,नीतू सिंह , सविता सिंह, कुसुम सिंह इत्यादि महिला सदस्य भी उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान को बस्ती वासियों ने जाम हुई नाली और घरों में घुसे गंदे पानी को दिखाया
    Next Article झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को माझी समाज का समर्थन मिला

    Related Posts

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    July 16, 2026

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    July 16, 2026

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.